फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश: कांवड़ खंडित होने पर भड़के कांवड़िये, जमकर हंगामा

Tue, 07 Aug 2018 07:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा 2018 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में रेलवे रोड चौराहे पर एक युवक का पैर लगने से कांवड़ खंडित हो गई। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने उनके लिए गंगाजल की व्यवस्था की और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं कंकरखेड़ा में एक युवक कांवड़ खंडित होने पर ऐसी जिद पर अड़ गया कि पुलिस वालों को उसे हरिद्वार लेकर जाना पड़ा।

विज्ञापन

आइए जानते हैं आखिर क्या था पूरा मामला :-

हरियाणा और दिल्ली के करीब दो दर्जन कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से कलश में गंगाजल लेकर लौट रहा था। सोमवार को शाम करीब पौने पांच बजे वे रेलवे रोड चौराहे के पास लगे एक कांवड़ शिविर के बाहर कुछ देर विश्राम के लिए रुक गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक का पैर कांवड़ में लग गया और गंगाजल से भरा कलश गिर गया। इस पर कांवड़िए भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। कांवड़िये रेलवे रोड चौराहे पर सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। 

कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना पर रेलवे रोड समेत कई थानों की पुलिस पहुंची। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। वह दूसरे समुदाय का बताया जा रहा है और काफी नशे में है। देर रात तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था। वहीं कांवड़ियों को शांत कराने के लिए बाबा विश्वनाथ मंदिर कमेटी के अजय गुप्ता, प्रदीप गोयल, श्रीप्रकाश चौधरी, आनंद कुमार समेत आसपास के व्यापारी पहुंचे।
विज्ञापन

कांवड़ खंडित हुई तो जिद पर अड़ा कांवड़िया, पुलिस ले गई हरिद्वार

ऐसा ही एक मामाला कंकरखेड़ा में सामने आया। जहां दिल्ली निवासी सचिन कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह सोमवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहा था। हाईवे पर ग्रांड फाइव रिसोर्ट के सामने लगे कांवड़ शिविर में वह आराम कर रहा था। उसने अपनी कांवड़ सड़क किनारे रखी हुई थी। इस बीच भोलों के उपचार के लिए दवा वितरण के लिए लगाई गई एक कार कांवड़ से टकरा गई। इससे कांवड़ खंडित हो गई। 

इस पर कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन सचिन हरिद्वार से नई कांवड़ लाकर देने की जिद पर अड़ गया। इसके बाद इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने सचिन को पुलिस की गाड़ी में बैठाकर हरिद्वार से नई कांवड़ लाने के लिए रवाना किया। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें