फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मुनि वीडियो प्रकरण: छात्रा ने कहा- जो हुआ, वो सब दबाव बनाकर कराया गया

Tue, 07 Aug 2018 04:56 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

जैन मुनि नयन सागर से जुड़े वीडियो मामले में खतौली की युवती ने अपना वीडियो बयान जारी किया है। वहलना प्रवास के दौरान की वीडियो क्लिप में दिखाई दी युवती ने कहा कि 28 जुलाई को जो वीडियो वायरल हुआ है, वो सब दबाव बना कर कराया गया था, जो कि सब झूठ है। 

विज्ञापन


हरिद्वार के बहादराबाद थाने में 31 जुलाई को एक इंजीनियरिंग कॉलेज की असिस्टेंट टीचर के अपहरण का मुकदमा खतौली निवासी उसके पिता ने दर्ज कराया था, जिसमें जैन मुनि नयन सागर को आरोपी बनाया गया था। तीन अगस्त को बहादराबाद थाने अकेली पहुंची युवती कोर्ट में बयान देकर कहीं चली गई थी। खतौली से परिजन भी उसे ढूंढने हरिद्वार और देहरादून गए थे। वहलना प्रवास में 23 और 24 जून की तारीखों की वीडियो क्लिप में उक्त युवती के होने की पुष्टि स्वयं परिजनों ने भी की थी। सोमवार को अचानक युवती के दो वीडियो क्लिप सामने आए, जिसमें उसने अपनी बात रखी है। 

युवती बोली, जैन मुनि निर्दोष
युवती कहती हैं कि आप सभी को मेरा सादर जय जिनेंद्र, मैं आप सभी से यह कहना चाहती हूं कि जो वीडियो वायरल हुआ है 28 तारीख को, उसमें मैं आपसे यही कहना चाहूंगी। वो एक दबाव बना कर कराया गया था जो कि सब झूठ है। लेकिन आप लोग कैसे भक्त है और कैसा यह जैन समाज है, जिसने यह बोल दिया कि महाराज ने ऐसा गलत काम किया है, जबकि ऐसा नहीं किया। उपाध्याय नयन सागर महाराज और कृति जैन, इसमें दोनों जो पात्र निभाए गए हैं, वो दोनों निर्दोष है। जो कि दबाव में काम कराया गया है। मैं आप सबसे यह कहना चाहूंगी, जो ये लोग जिन्होंने ये दबाव लेकर ये काम कराया है, वो वीडियो बहुत जल्दी वायरल होगा। महाराज और मैं दोनों ही बिल्कुल निर्दोष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून से तो जारी नहीं हुआ वीडियो बयान

खतौली की युवती का ये वीडियो बयान कहां रिकार्ड किया गया है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। अनुमान है कि देहरादून में फिलहाल उसकी मौजूदगी है और वहीं से ये वीडियो बयान जारी किया है। क्योंकि वह अभी तक अपने घर परिवार खतौली नहीं लौटी है। यह भी स्पष्ट है कि वीडियो में युवती ने लिखे बयान को पढ़ा है। यह भी तय है कि मामले के पटाक्षेप में जुटे जैन समाज के एक बड़े वर्ग ने युवती को सामने आने के लिए तैयार किया, ताकि वायरल वीडियो से उपजी असमंजस की परिस्थितियों को संभाला जा सके। जारी की गई दोनों वीडियो अलग-अलग वक्त में रिकॉर्ड की गई है। युवती की ड्रेस यह पुष्टि करती है। वीडियो एक ही कमरे में बनी है। 

अनुपम जैन और रजनीश ने दी थी वीडियो वायरल करने की धमकी 
वीडियो वायरल मामले में बयान जारी कर खतौली की युवती ने जैन समाज के दो लोगों पर साजिश के आरोप लगाए है। दूसरे वीडियो बयान में उसने कहा कि अनुपम जैन ने उससे कहा था कि हम यह वीडियो वायरल कर देंगे, मलयेशिया की जिप से और रजनीश ने भी। युवती ने जिन लोगों का नाम लिया है, उनमें से एक खतौली और दूसरे मुजफ्फरनगर के निवासी है। सोशल मीडिया पर युवती ने जो बयान जारी किया है, उसमें वह जैन मुनि को संबोधित करते हुए कहती है कि  जैसे की महाराज ये वीडियो वायरल हुई है, उसका पात्र मुझे और आप को बनाया गया है।  ये मुझे बहुत अंत में पता लगा 28 तारीख को, जबकि मुझे अनुपम जैन ने कहा कि हम ये वीडियो वायरल कर देंगे मलयेशिया की जिप से और रजनीश कर देंगे। मैं आपसे कहना चाहूंगी महाराज श्री मुझे क्षमा करें।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें