संसद में बोलते हुए कहा कि पानीपत वाया कैराना मेरठ रेल मार्ग क्षेत्र की जनता की बहुत पुरानी मांग है। मांग को पूरा होने से लाखों यात्रियों को फायदा होगा। इसके अलावा उन्होंने उच्च न्यायालय इलाहाबाद व वैष्णो देवी तक शामली से सीधी रेल सेवा आरंभ करने का अनुरोध किया।
दिल्ली शामली सहारनपुर रेल मार्ग पर ननौता व रामपुर में रेल फाटकों के ऊपर अधूरे रेल पुलों को शीघ्र पूरा करने के लिए और जनता को राहत देने के लिए रेल मंत्री का ध्यान आकर्षण कराया।