फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ बच्चे पैदा करना अल्लाह की देन नहीं : संगीत सोम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे सरधना विधायक संगीत सोम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनसंख्या नियंत्रण ड्राफ्ट का स्वागत किया। तंज कसते हुए कहा कि पता नही क्यों ये मौलाना देश को पीछे ले जाना चाहते हैं। अल्लाह की देन बहुत कुछ है, सिर्फ बच्चे पैदा करना नहीं।
विज्ञापन

संगीत सोम ने कहा कि जनसंख्या देश के लिए कलंक है। ये महामारी होने जा रही है। इसके लिए कानून लाया जाना जरूरी है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आतंकवादियों के प्रश्न पर समाजवादी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और हिंदुस्तान में आंतकवादियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। वो समय गया कि जब समाजवादी सरकार में जेल से आतंकवादियों को छोड़ा जाता था। बीजेपी आतंकियों के ठिकाने में घुसकर मारने का दमखम रखती है। विधानसभा चुनावों में सीट के आकलन पर कहा कि समाजवादी पार्टी को पहले से भी कम सीटें मिलने जा रही हैं। बसपा भी कुछ खास नहीं कर पाएगी। बीजेपी 350 सीट जीतकर प्रदेश में दोबारा से सत्ता में वापस आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें