फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे, दो बजे तक तड़पते रहे मरीज, वायरल हुआ था मारपीट का वीडियो

Thu, 02 Nov 2023 04:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल गुरुवार को दोपहर दो बजे खत्म हो गई। इसके बाद जूनियर डॉक्टर काम पर लौट गए। हालांकि दो बजे तक मरीज तड़पते रहे।
विज्ञापन
मेरठ में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मेडिकल कॉलेज में हुई मारपीट के मामले में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे के बाद खत्म हो गई। निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म की।

विज्ञापन


प्राचार्य से उनकी दो बार मुलाकात हुई जिसके बाद वे संतुष्ट हो गए। प्राचार्य उनसे सुबह नौ बजे और दोपहर दो बजे मिले। उन्हें आश्वासन दिया कि उनके साथ जांच में भेदभाव नहीं किया जाएगा। 

वहीं, दूसरी तरफ आज भी सुबह से जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर रहे। इससे इमरजेंसी, वार्ड और ओपीडी में मरीजों को दिक्कत हुई। इमरजेंसी में मरीज तड़पते मिले, जबकि वार्ड में भी मरीजों ने बताया कि चिकित्सक देखने नहीं आए हैं। ओपीडी में भी रोजमर्रा के मुकाबले करीब 1000 पर्चे कम बने। हालांकि जूनियर डॉक्टर दोपहर बाद से ड्यूटी करने लगे। इसके बाद व्यवस्था कुछ ठीक हुई।

पिछले दिनों इमरजेंसी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मारपीट हो रही थी। तीमारदारों ने आरोप लगाया था कि जूनियर डॉक्टरों ने उनके साथ मारपीट की है। पीड़ित परिवार कमालपुर का रहने वाला था और वह पांच साल के एक बच्चे का इलाज करने के लिए इमरजेंसी आया था।

यह भी पढ़ें: अफसरों के उड़े होश: सूटकेस में जलती मिली युवती की लाश, देखकर कांप उठे ग्रामीण, न हो सकी शिनाख्त
विज्ञापन

इस मामले में चार जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है और उन पर एससी एसटी एक्ट भी लगा हुआ है। साथ ही प्राचार्य ने तीन जूनियर डॉक्टरों को निलंबित किया हुआ है।

यह भी पढ़ें: Meerut: करवा चौथ के दिन जीजा संग फरार हुई पत्नी, पति ने फिर भी रखा व्रत, बोला-अब करूंगा ये प्रार्थना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें