फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रही छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, जूनियर डॉक्टर से मारपीट, हंगामा

Tue, 09 Mar 2021 03:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर जमा मेडिकल कॉलेज की छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रही छात्रा ने जूनियर डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। इंटर्न छात्रों ने आरोपी जेआर के साथ की मारपीट की और हंगामा किया। सूचना पर प्राचार्य और मेडिकल थाने की पुलिस पहुंची। प्राचार्य ने जेआर को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इंटर्नशिप कर रही छात्रा का आरोप है कि उनका उत्पीड़न किया जाता है और गलत तरीके से छुआ जाता है। इंटर्न छात्र-छात्राएं मेडिकल थाने में तहरीर दी रहे हैं। इंस्पेक्टर मेडिकल ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल छात्र छात्राओं को समझा कर शांत किया गया है। प्राचार्य का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। इस संबंध में एक समिति का गठन किया जाएगा। वहीं छेड़छाड़ पीड़िता ने मेडिकल थाने पहुंचकर आरोपी जूनियर डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें