जाटा महासभा के प्रांतीय सम्मेलन में जुटे लोग
- फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण का मुद्दा उठाकर वेस्ट यूपी की राजनीति को गरमाने की तैयारी है। इसके लिए अखिल भारतीय जाट महासभा आज मेरठ में बड़ा सम्मेलन आयोजित किया। अखिल भारतीय जाट महासभा की ओर से आज कंकरखेड़ा के शगुन फार्म हाउस में प्रांतीय सम्मेलन किया जा रहा है। इसमें जाट समाज के दिग्गज केंद्र में आरक्षण दिलाने की रणनीति तैयार कर रहे हैं।
जाटा महासभा के प्रांतीय सम्मेलन में जुटे लोग
- फोटो : Amar Ujala
पश्चिमी यूपी की राजनीति की दिशा तय करेगा जाट समुदाय
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति का प्रमुख आधार माना जाने वाला जाट समुदाय मेरठ की क्रांति भूमि से राजनीति की दशा और दिशा तय करने जा रहा है। एक अक्तूबर को अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद में राजनीति, कला, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, रोजगार, सृजन व गौरवशाली जाट इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर चर्चा होगी।
इसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड सहित गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, मध्यप्रदेश व पश्चिम बंगाल आदि सभी राज्यों में निवास कर रहे जाट समाज के प्रतिनिधियों के साथ देश व दुनिया भर से जाट समाज के लोग इस अधिवेशन का हिस्सा बनेंगे।
जाट आरक्षण सम्मेलन की घोषणा ने नई सियासी पिच की तैयार
ठीक एक सप्ताह पहले मेरठ में ही आयोजित किए जा रहे जाट आरक्षण सम्मेलन ने नई सियासी पिच तैयार करनी शुरू कर दी है। अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक प्रताप चौधरी के नेतृत्व में जाट समाज के लोग गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया। गांव दबुथवा, पथौली, सरूरपुर, मीरपुर, भदौड़ा, रोहटा आदि गांव के लोग भी जाट आरक्षण सम्मेलन में शामिल होंगे।