फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Hamas Conflict effect: सोने के भाव में तगड़ा उछाल, कीमत 60 हजार होने के करीब

Mon, 09 Oct 2023 08:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सोने का भाव 60 हजार रुपये प्रति ग्राम पहुंचने के करीब है। रविवार को छुट्टी होने के बाद भी बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने रेट जारी किए। जिससे ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है और आम जनता की चिंता बढ़ गई। रेट में इजाफे की वजह इजराइल-हमास युद्ध को माना जा रहा है।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो हजार के नोट बंद होने के बाद अब इजराइल युद्ध के कारण एक बार फिर सोने के भाव में उछाल आ गया है। श्राद्ध पक्ष में पहली बार सोना 60 हजार रुपये प्रति तोला (10 ग्राम) होने की ओर है।

विज्ञापन


रविवार की छुट्टी होने के बाद भी बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने रेट खोले। 8 अक्तूबर शाम 4 बजे सोना 999.9 का भाव 59,800 रुपये प्रति तोला और चांदी 999.9 का भाव 72 हजार रुपये प्रति किलो रहा।

इंडिया बुलियन ट्रेड कॉरपोरेशन के अनुसार भारत में सोने और चांदी की खपत ज्वेलरी, निवेश और केंद्रीय बैंक में रिजर्व के द्वारा होती है। देश में सोने की खपत हर साल 700-800 टन है। इसमें 1 टन का उत्पादन देश में ही होता है और बाकी आयात किया जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गर्दन काटकर हत्या: चाय के लिए बुलाया, कमरे से आवाज आई न बेटा बाहर आया, खिड़की से झांका तो पांव तले खिसकी जमीन

रविवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया, लंदन ओटीसी बाजार, अमेरिकी वायदा बाजार और शंघाई गोल्ड एक्सचेंज (एसजीई) सभी बंद थे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाव नहीं खुले, इसके बाद भी सोने के भाव बढ़ गए हैं।

इंडियन बुलियन ट्रेड कॉर्पोरेशन से जुड़े अर्थशास्त्री आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि सोने की खरीद में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी आई है। विवाह आदि त्योहारी सीजन के लिए श्राद्ध पक्ष के तुरंत बाद खरीदारी शुरू हो जाएगी। ऐसे में सोने का भाव बढ़ना खर्च को भी बढ़ाएगा। ईरान द्वारा उत्पादन बढ़ाने के बावजूद तेल की कीमत पर इसका कितना प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन

यूनाइटेड ज्वेलर्स एंड मैन्युफैक्चर फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि जब भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उथल-पुथल होती है तो सोने के भाव बढ़ते हैं। इस दौरान डॉलर मजबूत होता है। अब अमेरिकी ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रहेंगी।

तीसरी तिमाही में स्टॉक में भारी गिरावट आई, लेकिन पिछले सप्ताह स्थिरता आ गई। इन सब कारणों से सोने के भाव में इजाफा हुआ है। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि इजराइल युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी की मांग तेजी से बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर भारत में त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में भारत में भी इन धातुओं के भाव बढ़ हैं।

हाल के दिनों में सोने के भाव
8 अक्तूरबर 2023 - 59,800
6 अक्तूबर 2023 - 58,550
5 अक्तूबर 2023 - 58,600

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें