फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार बने पिता, पत्नी नूपुर ने दिया बेटी को जन्म

Wed, 24 Nov 2021 11:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार बुधवार को पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी नूपुर ने दिल्ली के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। उनकी शादी की सालगिरह के अगले दिन यह खुशी मिली है।
विज्ञापन
पत्नी नूपुर के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार बुधवार को पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी नूपुर ने दिल्ली के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। खास बात है कि 23 नवंबर को भुवी और नूपुर की शादी की सालगिरह थी। सालगिरह के एक दिन बाद बुद्धवार सुबह 9 बजे नूपुर ने बेटी को जन्म दिया। एमडीसीए कोषाध्यक्ष राकेश गोयल ने यह जानकारी दी है। भुवनेश्वर कुमार दिल्ली में पत्नी नूपुर के साथ हैं।

विज्ञापन


भुवी के पिता बनने के बाद बुआ बनी भुवी की बड़ी बहन रेखा अधाना दिल्ली अस्पताल में साथ हैं। उन्होंने ही बुआ बनने के बाद सबसे पहले ये खबर दी। परिवार में नन्हीं किलकारी गूंजी तो परिवार में जश्न का माहौल है।

भुवी का परिवार इसी साल एक गहरे सदमें से गुजरा था। दरअसल, 20 मई को भुवी के पिता किरनपाल सिंह का लीवर की बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को गनागंगर से बुलंदशहर के लुहारली पैतृक गांव ले जाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ। इसी समय परिवार के अन्य सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। वहीं इसी दौरान पत्नी नूपुर प्रेग्नेंट थीं। 
विज्ञापन


शादी की सालगिरह के अगले दिन मिली खुशी
नुपूर और भुवी दोनों ही बचपन के दोस्त थे और दोनों ने बाद में शादी कर ली। दोनों ने साल 23 नवंबर साल 2017 में शादी की थी। इस कपल को पेट्स का काफी शौक है। उनकी शादी की सालगिरह के अगले दिन दोनों को माता व पिता बनने की खुशी मिली है।

भुवी बोले-अभी थोड़ा व्यस्त हूं
भुवी और नुपूर ने अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हैं, जिनमें वे डॉग्स और पपीज के साथ नजर आते हैं। यही नहीं, अपनी अलग-अलग ट्रिप के दौरान भी वह साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आते हैं। वहीं बुधवार को शादी की सालगिरह के एक दिन बाद ही भुवी के परिवार में बेटी का जन्म हुआ है। इससे पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। वहीं भुवनेश्वर कुमार की मां इंद्रेश देवी भी इन दिनों बीमार चल रही है। वहीं भुवी का कहना है कि वह अभी थोड़ा व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें