पति ने साजिशन कराया मुकदमा : मीनाक्षी
हेड कांस्टेबल मीनाक्षी चौधरी का कहना है कि मैं न तो थानेदार और ना किसी मुकदमे की विवेचना करती हूं। मेरे पास भ्रष्टाचार का पैसा कहां से आ गया। मेरे पति अमित कुमार ने साजिशन मुझ पर मुकदमा कराया है। जिस फ्लैट में मैं रहती हूं, बैनामे में पति द्वारा 10 लाख रुपये देने के प्रमाण मेरे पास हैं। जितनी संपत्ति मेरे पास है, इसके सारे सबूत मैं एंटी करप्शन को देने को तैयार हूं। इस संबंध में कई बार मैंने एंटी करप्शन में जाकर स्पष्टीकरण भी दिया है। इसके बावजूद मेरे खिलाफ केस दर्ज कराया। मेरी ड्यूटी कई सालों से कोऑपरेटिव सहायता प्रकोष्ठ में है।
दंपती के विवाद में बर्बाद हुआ परिवार
अमित और मीनाक्षी ने आरोप-प्रत्यारोप लगाकर कई शिकायतें की हैं। दुष्कर्म, हमला समेत कई गंभीर धाराओं में अमित के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर बनने के बाद पत्नी ने शासन तक शिकायत की, जिसमें उसका डिमोशन हुआ। हालत यह हो गई कि दंपती के विवाद में पूरा परिवार बर्बाद हो गया। बच्चों को भी माता-पिता का साथ नहीं मिला। वहीं इंस्पेक्टर अमित कुमार का कहना है कि 2014 से मेरा मीनाक्षी से कोई संबंध नहीं है। वह बेवजह मुझ पर झूठे आरोप लगाती है। इसके पास डेढ़ करोड़ रुपये का फ्लैट, होंडा सिटी गाड़ी, गाजियाबाद में एक प्लॉट समेत कई संपत्ति हैं, जिनकी शिकायत मैंने एंटी करप्शन में की थी।
यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी हाजी गल्ला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, मुनादी के बाद अफसरों ने लगाई मकान-गोदाम पर सील
महिला हेड कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा एंटी करप्शन ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
- विनीत भटनागर, एसपी सिटी