फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-बुलंदशहर हाइवे पर महिंद्रा पिकअप और कार में जोरदार भिड़ंत, दरोगा की मौत, तीन घायल

Sun, 19 Jan 2020 11:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
accident news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ से सटे खरखौदा में रविवार सुबह मेरठ बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण हादसे में एक दरोगा की मौत हो गई जबकि कार सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक खरखौदा स्थित डीएवी डिग्री कॉलेज के सामने एक महिंद्रा पिकअप और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया गया कि बड़ौत के सिरसली ग्राम निवासी एसआई आनंद प्रकाश (47) पुत्र महिपाल सिंह अमरोहा की हसनपुर कोतवाली में तैनात थे। जहां खरखौदा के निकट वह दुर्घटना का शिकार हो गए। मौत की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों में हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ियों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्रेन की सहायता से पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें