फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस की नली में गुब्बारा फंसने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांस की नली में गुब्बारा फंसने से मासूम की मौत
विज्ञापन

खेलते समय सात माह की बच्ची ने मुंह में डाल लिया था गुब्बारा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गुब्बारे से खेल रही सात माह की मासूम बच्ची पर नजर न रखना भारी पड़ गया। बच्ची ने गुब्बारा फूटने के बाद उसे अपने मुंह डाल दिया और उसके सांस की नली में फंस जाने के कारण बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

बच्ची के पिता अभिषेक मित्तल निवासी तोता कॉलोनी बैंक कर्मचारी हैं और सोनीपत में कार्यरत है। उनकी सात माह की बेटी मट्टो शुक्रवार की देर रात घर में गुब्बारे से खेल रही थी। पुलिस के मुताबिक गुब्बारा फट गया, जिसे बच्ची ने अपने मुंह में डाल लिया। गुब्बारा उसकी सांस की नली में फंस गया। हालत खराब होती देखकर परिजन बच्ची को एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची की मां सोनिया मित्तल का रो-रोककर बुरा हाल है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि गुब्बारा सांस की नली में फंसने की वजह से बच्ची की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें