फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रब ने बना दी जोड़ी : ढाई फीट की इमराना को मिला हमसफर, हापुड़ के इब्राहिम बने दूल्हे, जोड़ी देखने वालों की उमड़ी भीड़

Sat, 26 Mar 2022 11:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

ढाई फीट की इमराना को लंबे समय के बाद हमसफर मिला तो परिजन भी खुशी से झूम उठे। ढाई फीट की इमराना के लिए हापुड़ के इब्राहिम दूल्हे बने तो यह निकाह चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
मेरठ में ढाई फीट के दूल्हा-दुल्हन का निकाह हुआ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक कहावत है कि जोड़ियां आसमान में बनती है, एक ऐसा ही नजारा आज उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में देखने को मिला। लंबे समय के इंतजार के बाद आखिर मेरठ निवासी इमराना को हमसफर मिल गया। महज ढाई फीट ऊंचा कद होने के कारण लंबे समय से उसका रिश्ता नहीं हो रहा था। इसके चलते उसके भाइयों से लेकर अन्य परिजन परेशान थे। वहीं शनिवार को उसकी मुराद पूरी हो गई।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार की निवासी 36 वर्षीय इमराना का निकाह इसी कद वाले हापुड़ निवासी इब्राहिम से हो गया। अब दोनों के परिवार बेहद खुश हैं। वहीं दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी को देखने वालों की दिनभर भीड़ लगी रही। साथ ही यह निकाह शहर में चर्चा का विषय बना रहा। 

यह भी पढ़ें: आखिर कौन है डॉ. सोमेंद्र तोमर: कैंपस की राजनीति से मंत्री तक का सफर, डिग्रियां लेने में भी बनाई बड़ी पहचान
विज्ञापन


बड़ा बाजार निवासी आबिद ने बताया कि वह अपनी बहन की शादी को लेकर काफी चिंतित थे। कद छोटा होने के कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। कहीं से भी रिश्ता नहीं मिल रहा था। शहर से लेकर बाहर तक के क्षेत्रों में वह भटकते रहे। इस बीच, एक जानकार ने हापुड़ निवासी इब्राहिम के बारे में बताया। उसका कद भी ढाई फीट का ही है। वह फलों की ठेली लगाता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: योगी कैबिनेट 2.0 : पश्चिमी यूपी के 23 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में मिली जगह, मेरठ से दलित और गुर्जर चेहरा, देखें पूरी लिस्ट

वहीं उसके परिवार से संपर्क किया गया तो वह भी शादी को राजी हो गए। इसके बाद दोनों परिवारों ने मिलकर इनका निकाह करा दिया है। क्षेत्र में इनका यह निकाह काफी चर्चा में रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें