फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाधाएं होंगी दूर : उद्योग पकड़ेंगे रफ्तार, कैबिनेट मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने मेरठ के उद्यमियों को दिया भरोसा 

Sun, 26 Sep 2021 10:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में कैबिनेट मंत्री भारी उद्योग महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि मेरठ में खेल उद्योग में जो भी बाधाएं आ रही हैं उन्हें दूर किया जाएगा। बल्ला बनाने के लिए कश्मीरी विलो को आसानी से उपलब्ध कराया जाएगा। इससे मेरठ सहित यूपी के उद्योग तेजी से रफ्तार पकड़ेंगे। ओडीओपी योजना के बाद उद्यमी तेजी से आत्मनिर्भर हो रहे हैं। उन्होंने कोरोना के कठिन समय में रिकार्ड निर्यात के लिए उद्यमियों की सराहना की। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मोहकमपुर स्थित आईआईए भवन में हुए निर्यातक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने यह बातें कहीं। 

विज्ञापन


शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, सांसद राजेंद्र अग्रवाल और जिलाधिकारी के. बालाजी ने सम्मेलन का शुभारंभ किया। पांडेय ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 खत्म होने के बाद इस राज्य से जुड़ी अधिकतर समस्याएं दूर हो गई हैं। पाकिस्तान 18वीं और भारत 21वीं सदी की ओर बढ़ रहा है। यहां के उद्यमी पूरी ऊर्जा से कार्य कर रहे हैं। मेरठ खेल उद्योग में आगे है। उन्होंने कहा कि मोदी की शक्ति के कारण ही पड़ोसी राज्य को गलवान में पीछे हटना पड़ा। अब देश पूरी तरह सुरक्षित हाथों में है। 

यह भी पढ़ें: यूपी: कांग्रेस ने किया भाकियू के भारत बंद के समर्थन का एलान, बिजनौर में आठ स्थानों पर बंद रहेगा हाईवे

विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मेरठ में हर तरह के उद्योग हैं। उन्होेंने परीक्षितगढ़ और रामायणकालीन इतिहास पर भी प्रकाश डाला। साध्वी ने कहा कि रामजन्म भूमि यात्रा में मेरठ ने पूरा सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि बिना परिश्रम उद्योग नहीं हो सकता है। 2017 के बाद 70 देशों के लोग यूपी में आ रहे हैं। कुछ बाधाएं हैं, उन्हें जल्द दूर किया जाएगा। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मेरठ सही मायने में यूपी की कमिश्नरी नंबर वन है। 

सम्मेलन में सम्मानित हुए उद्यमी
आईआईए के मेरठ चैप्टर अध्यक्ष सुमनेश अग्रवाल ने कश्मीरी विलो के अलावा कंटेनर की दिक्कतों और कर संबंधी समस्याएं उठाईं। उन्होंने कर संबंधी नीति में बदलाव की मांग की। केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने सारू कॉपर के एमडी संजीव जैन और गुलराल इंडस्ट्रीज के सीएमडी वीरेंद्र गुजराल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

बेस्ट स्टॉल डिस्प्ले प्राइज इंडो रबर के डायरेक्टर दीपक मल्होत्रा और नॉन ओडीओपी के अंतर्गत बिरला आईकोन के डायरेक्टर प्रवीण जैन को पुरस्कृत किया गया। आईआईए मेरठ चैप्टर के अध्यक्ष समुनेश अग्रवाल ने केंद्रीय राज्य मंत्री और केंद्रीय मंत्री सहित सांसद राजेंद्र अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पसवाड़ा पेपर मिल से विनोद कुमार, अरविंद अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, विभोर अग्रवाल, संजीव गुप्ता, दर्शन लाल मक्कड़, अशोक नाथ मल्होत्रा आदि रहे।

भारतीय एमएसएमई के प्रति विश्व का विश्वास बढ़ा
अपर आयुक्त उद्योग आईएएस चैत्रा ने कहा कि एक्सप्रेसवे और एक्सपोर्ट के लिए रैपिड रेल और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी मुंबई से देहरादून तक बनने जा रहा है। बागपत और गाजियाबाद में भूमि अधिग्रहण हो गया है। ईईपीसी इंडिया के रीजनल निदेशक राकेश सूरज ने बताया कि वर्ष 2021 में भारतीय एमएसएमई के प्रति विश्व का विश्वास बढ़ा है। निर्यात में इजाफा हुआ है। आज हमें सरकार की योजनाओं को समझना होगा। अब सब कुछ ऑनलाइन हो गया है। कार्यक्रम में पीएनबी की योजनाओं के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

कृषि कानून किसानों के हित में : पांडेय
केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रेस वार्ता में कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा अपार बहुमत से सरकार बनाएगी। 2022 में 2017 के आंकड़ों को भी पीछे छोड़ देंगे। हमारी सरकार खास लोगों को संरक्षण देने वाली नहीं है।

राकेश टिकैत द्वारा बोले गए ताऊ और चाचा जान जैसे शब्दों पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कर्म में विश्वास रखती है। टिकैत अपने बयान दे रहे हैं। हमारी सरकार सिर्फ किसानों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। कृषि कानून पूरी तरह किसानों के हित में हैं। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण जैसे मुद्दे को सपा या अन्य पार्टी उठाती हैं। भाजपा तो सदा से विकास के साथ चलती है। उन्होंने कहा कि यूपी में डबल इंजन की सरकार है। आगे मोदी हैं और उनके पीछे योगी। विश्व पटल में मेरठ की अलग पहचान है। रैपिड रेल, एक्सप्रेसवे से मेरठ के उद्योगों को नई दिशा मिलेगी।

उन्होेंने कहा कि भाजपा सरकार आने से पूर्व पश्चिम उत्तर प्रदेश में उद्यमियों का शोषण होता था। अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि देश हमेशा मोदी युग को याद करेगा। जनता ने गुजरात के सीएम को पीएम बनाया। आज 62 प्रतिशत युवा मेक इन इंडिया पर कार्य कर रहा है। उद्यमियों को साफ सुथरी सरकार मिल गई है। योगी सरकार ने दंगा रोकने के लिए बड़ा निर्णय लिया है, जो दंगा करेगा उससे पांच गुना जुर्माना वसूला जाएगा। 

यह भी पढ़ें: निशाने पर सरकार: आज महापंचायत, रोटी लेकर उमड़ेंगे कई जिलों के किसान, ये हैं मांगें

भाजपा चचाजान या अब्बाजान पर विश्वास नहीं करती : साध्वी
मजबूत इच्छा शक्ति से धरातल पर काम होता है। अटल जी ने देश में सड़क निर्माण का कार्य किया और अब उनके बाद अब 2014 से इस दिशा में युद्धस्तर पर कार्य हो रहा है। भाजपा चचाजान या अब्बाजान पर विश्वास नहीं करती है। विकास के मुद्दों पर भाजपा कार्य कर रही है। यह बातें केंद्रीय राज्य मंत्री खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण साध्वी निरंजन ज्योति ने आईआईए भवन में कहीं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश सिर्फ सपने देख रहे हैं। 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश में केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू नहीं होने दिया गया। विपक्षी दल सिर्फ टीका टिप्पणी कर रहे हैं। किसानों के लिए काम किया है तो वह भाजपा ने किया है। आज किसानों के खातों में सीधा पैसा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में पहले खाद के लिए लाठी-डंडे चलते थे। अब हर किसान के पास भरपूर मात्रा में खाद पहुंच रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा ने एक्सप्रेस वे का निर्माण कर दिल्ली और मेरठ के बीच दूरी को 35 से 40 मिनट का कर दिया है। पहले दिल्ली से हरिद्वार जाने में छह से सात घंटे से भी ज्यादा समय लग जाता था। भाजपा सरकार में नीति और नियम सब साफ हैं। हमने वैक्सीन विदेश को भी दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें