फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम एशिया में तनाव: धमाकों के बीच जागकर काटनी पड़ रही रातें, ईरान में फंसे मेरठ के सचिन की दर्दभरी आपबीती

Mon, 23 Jun 2025 08:39 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लावड़ कस्बे का सचिन ईरान-इजराइल युद्ध के बीच एक स्टील फैक्टरी में फंसा है। परिजनों ने दिल्ली स्थित एंबेसी में शिकायत कर उसकी सकुशल वापसी की मांग की है। सचिन का कहना है कि हर रात धमाकों की गूंज से नींद खुल जाती है।

विज्ञापन
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे परिवार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान-इजराइल के बीच जारी युद्ध ने कई भारतीयों को भी संकट में डाल दिया है। मेरठ के लावड़ कस्बे के मोहल्ला सैनियान निवासी सचिन सैनी उन्हीं लोगों में से एक हैं। सचिन पिछले कई महीनों से ईरान की एक स्टील फैक्टरी में काम कर रहे हैं, लेकिन अब युद्धग्रस्त हालात में भी फैक्टरी मालिक उन्हें भारत लौटने नहीं दे रहा। सचिन ने भारत सरकार से गुहार लगाई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli: लाल जोड़े में इंतजार करती रह गई दुल्हन, शाम हुई लेकि बरात नहीं आई! दूल्हे ने निकाह से पहले रख दी शर्त

सचिन के छोटे भाई मोहित के अनुसार, पांच फरवरी को वह ईरान गए थे। इजराइल द्वारा एयर स्ट्राइक और उसके जवाब में ईरान की मिसाइल हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है। सचिन ने भारत वापसी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराया, लेकिन फैक्टरी प्रबंधन ने किसी को बाहर नहीं जाने दिया।

यह भी पढ़ें: Meerut: गारमेंट्स शॉप पर थैले चोरी करते दरोगा का वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया लाइनहाजिर

विज्ञापन

फोन पर सचिन ने परिजनों को बताया कि फैक्टरी के ऊपर से ड्रोन गुजरते हैं और धमाकों की आवाजें रातभर नींद तोड़ती हैं। हर पल एक डर के साये में बीत रहा है। खाने-पीने की व्यवस्था है लेकिन मानसिक तनाव चरम पर है। सचिन के परिवार पत्नी ज्ञानवती, मां उर्मिला, भाई मोहित सभी उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

परिजनों ने सोमवार को दिल्ली स्थित एंबेसी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और मदद की गुहार लगाई। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक संगीत सोम से भी संपर्क किया, जिन्होंने विदेश मंत्रालय से बात कर परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें