यह है पूरा मामला
मंगलवार को एक विवाहित पूरा दिन ससुराल के बाहर बैठी रही लेकिन ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला। आसपास के लोगों नें पूछा तो विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज का आरोप लगाया है। दहेज कम लाने को लेकर पूर्व में भी पति व ससुराल वाले महिला के साथ मारपीट कर चुके हैं।
वहीं रात तक भी जब गेट नहीं खुला तो सूचना पर विवाहिता के गांव से लगभग 200 लोग विवाहिता के पास पहुंचे और मिलकर धरने पर बैठ गए। विवाहिता ने एसएसपी को फोन कर मामले की जानकारी दी। एसएसपी की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझ कर शांत किया।
इसके बाद शुक्रवार को महिला एसएसपी को तहरीर दी। शनिवार को भी दरवाजा न खुला तो विवाहिता ने ससुराल के बाहर ही टेंट लगा दिया और कुछ ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गई। महिला ने ससुराल के बाहर सड़क पर ही भट्ठी चढ़वा दी। विवाहिता और ग्रामीणों ने सड़क पर ही खाना बनाया और खाया।