फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकल्प योजना चुनकर वेटिंग टिकट हो सकता है कंन्फर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
विकल्प योजना चुनकर वेटिंग करें कनफर्म
विज्ञापन

मेरठ। ट्रेन में सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। विकल्प योजना से अब यात्रियों को वेटिंग टिकट होने पर दूसरी ट्रेन में सफर का मौका मिल सकता है। इस योजना की शुरुआत उत्तर रेलवे ने भी कर दी है। उत्तर रेलवे ने ट्विटर कर जानकारी शेयर कर दी है।
इस योजना से लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा। जो यात्री कन्फर्म टिकट के लिए इंतजार में बैठे रहते हैं। ऑनलाइन टिकट बुक करते समय इस योजना का चयन करने पर उस रूट की सात वैकल्पिक ट्रेनों को चुना जा सकता है। इससे अगर आपका टिकट वेटिंग में चल रहा है तो जो आपने सात वैकल्पिक ट्रेनों को चुना है उनमें आपको सीट आवंटित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं नियम
1. आपने जिस ट्रेन में बुकिंग की है उस वास्तविक ट्रेन के तय समय से 72 घंटे के भीतर उपलब्ध वैकल्पिक ट्रेन में ही आपको भेजा जाएगा।
2. इस योजना का लाभ मिलने के बाद अतिरिक्त शुल्क यात्री से नहीं लिया जाएगा। और न ही किराये में अंतर को वापस किया जाएगा।
3. एक पीएनआर नंबर के सभी यात्रियों को वैकल्पिक सुविधा का लाभ दिया जाएगा। अगर सभी की व्यवस्था नहीं हो रही तो किसी को भी उस पीएनआर नंबर पर आवंटित यात्री को सीट नहीं दी जाएगी।
4. अगर यात्री को विकल्प योजना में टिकट कंन्फर्म मिल रहा है और उसके बाद भी टिकट रद कराना चाहता है तो उस पर रद करने के नियम लागू होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें