जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि शरीर में दर्द, कंपकंपी के साथ आ रहा तेज बुखार लोगों की सेहत इस कदर कमजोर कर रहा है कि मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मौसम बदलने के साथ सर्दी, जुकाम, खांसी, गले में दर्द, सिरदर्द, शरीर में दर्द, तेज बुखार हो रहा है।
डेंगू के नौ मरीज मिले, संख्या हुई 30
सोमवार को डेंगू के नौ नए मरीज मिले। जिले में अब तक 30 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 18 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 12 मरीज ठीक हो चुके हैं। जो मरीज मिले हैं वह जानी, मलियाना, रजबन, सरूरपुर, लल्लापुरा और जाहिदपुर के रहने वाले हैं।
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन बताया कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है। इसलिए पानी भरा न रहने दें। सोमवार को कोरोना के 4300 सैंपलों की जांच हुई। इनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। सक्रिय केस 6 हैं। इनमें से तीन अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि दो होम आइसोलेशन में हैं।
वायरल बुखार के लक्षण
गले में दर्द, सिरदर्द, बुखार, शरीर में दर्द, चिड़चिड़ापन, सर्दी-खांसी