मौलाना कलीम के खिलाफ हिंदू जागरण मंच का हंगामा
मेरठ। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मौलाना कलीम सिद्दीकी के खिलाफ हंगामा किया। उन्होंने मांग की कि मौलाना पर देशद्रोह का केस लगना चाहिए। देशभर में उनके अनगिनत मदरसे हैं, उनकी मान्यता की जांच कराकर कार्रवाई की जानी चाहिए। बाद में राज्यपाल के नाम एसीएम को ज्ञापन दिया गया।
हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने बताया कि 11 सूत्री मांग के साथ मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इसमें देशद्रोह का केस दर्ज करना, मदरसों की मान्यता की जांच, मदरसों के संचालकों के चरित्र और सामाजिक गतिविधियों की गहनता से जांच के अलावा मदरसों में सीसीटीवी लगवाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों का धर्मांतरण किया गया, उनकी जांच कर एक सूची हिंदू संगठन को सौंपी जाए ताकि ऐसे लोगों से बातचीत कर उनकी वापसी कराने में मदद मिल सके। मौलाना के केस को फॉस्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाए जाएं, ताकि जल्द ही उनके खिलाफ जल्द निर्णय हो सके। हंगामा करने में संजय वर्मा, कुलदीप, कमल, भारत भूषण, वंदना आदि शामिल रहे।