फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर और सिवालखास: सबका दावा, विकास तो हम ही कराएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर और सिवालखास: सबका दावा, विकास तो हम ही कराएंगे
विज्ञापन

कॉमन इंट्रो: हस्तिनापुर और सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार गरमाया हुआ है। भाजपा, सपा-रालोद, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों का दावा है कि जीते तो चंडीगढ़ की तर्ज पर हस्तिनापुर का विकास कराएंगे।
विकास के वादे के साथ सबका जीत का दावा
हस्तिनापुर विधानसभा सीट : भाजपा से दिनेश खटीक, सपा-रालोद गठबंधन से योगेश वर्मा, बसपा से संजीव जाटव और कांग्रेस से अर्चना गौतम चुनाव मैदान में
भाजपा प्रत्याशी
नाम - दिनेश खटीक
उम्र - 45 वर्ष
शिक्षा - कक्षा 9 उत्तीर्ण
सवाल : विधायक बने तो सबसे पहला काम क्या कराएंगे?
- कई सड़कें ऐसी हैं, जिनका अपने कार्यकाल में चौड़ीकरण नहीं करा सका, अब उनका चौड़ीकरण किया जाएगा।
सवाल : आपकी जीत के समीकरण क्या हैं?
- मोदी योगी जी का नारा ‘सबका साथ, सबका विकास’ और मेरे द्वारा क्षेत्र में कराए गए करोड़ों के विकास कार्य।
सवाल : क्षेत्र की क्या समस्याएं हैं और उनके समाधान के लिए क्या कार्ययोजना है?
- मखदूमपुर गंगा पर घाट का निर्माण, मवाना के चारों और बाईपास का निर्माण, बाईपास को गांवों से जोड़ा जाना बाकी है। इसके लिए सरकारी तंत्र के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

सवाल : आपको जनता दोबारा विधायक क्यों चुने?
- मैंने पांच साल तक बिना भेदभाव के लिए सर्वसमाज के लिए विकास कार्य किए। डिग्री कालेजों की स्थापना कराई। सड़कों का निर्माण तथा चौड़ीकरण कराया। तीन सीएचसी में आक्सीजन प्लांट की स्थापना कराई। हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के 206 गांवों में विकास कार्य कराए।
सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी
नाम - योगेश वर्मा
उम्र - 52 वर्ष
शिक्षा - इंटरमीडिएट
सवाल : विधायक बने तो सबसे पहला काम क्या कराएंगे?
- सर्वप्रथम युवाओं के लिए स्टेडियम का निर्माण कराऊंगा।
सवाल : आपकी जीत के समीकरण क्या हैं?
- किसानों पर वर्तमान सरकार ने अत्याचार किया, झूठ बोला। जनता महंगाई से त्रस्त है। वर्तमान विधायक ने किया नहीं किया। समाजवादी, आंबेडकरवादी और रालोद का कैडर वोट समेत 36 बिरादरियां मेरे साथ हैं।
सवाल : क्षेत्र की क्या समस्याएं हैं और उनके समाधान के लिए क्या कार्ययोजना है ?
- क्षेत्र में हर वर्ष बाढ़ तबाही मचाती है। इसके लिए स्थायी तटबंध का निर्माण कराया जाएगा। डिग्री कालेज, रेलवे लाइन, उद्योग धंधों की स्थापना, सड़क निर्माण, रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कराया जाएगा। हस्तिनापुर को पर्यटन क्षेत्र घोषित कराएंगे।
सवाल : आपको जनता विधायक क्यों चुने?
- पूर्व में हस्तिनापुर का विधायक रहते मैंने खूब विकास कार्य कराए। गठबंधन के पक्ष में हवा चल रही है। लोगों का प्यार मिल रहा है, इसलिए जीत के प्रति आश्वस्त हूं।
बसपा प्रत्याशी
नाम - संजीव कुमार जाटव
उम्र - 40 वर्ष
शिक्षा - एलएलबी
सवाल : विधायक बने तो सबसे पहला काम क्या कराएंगे?
- सर्वप्रथम गंगा का तटबंध बनवाया जाएगा, ताकि हर वर्ष बाढ़ की तबाही से खादर के लोगों को बचाया जा सके।
सवाल : आपकी जीत के समीकरण क्या हैं?
- दलित 100 प्रतिशत मेरे साथ हैं। गुर्जर समाज दो प्रत्याशियों से नाराज हैं। मुस्लिम भाजपा से परेशान हैं और मेरे साथ हैं।
सवाल : क्षेत्र की क्या समस्याएं हैं और उनके समाधान के लिए क्या कार्ययोजना है ?
- टूटी सड़कें बनवाना, प्राइमरी स्कूलों की स्थापना, लड़कियों के लिए डिग्री कालेज, हस्तिनापुर को पर्यटन नगरी का दर्जा दिलाना, उद्योग धंधे और रोजगार के साधन उपलब्ध कराना क्षेत्र की मुख्य मांग हैं। इन पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

सवाल : आपको जनता विधायक क्यों चुने?
- मैं सभी प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा शिक्षित हूं। व्यापारी हूं और साफ छवि का हूं। जनता बाकी को देख चुकी है, इसलिए अब मुझे सेवा करने का मौका दे।
कांग्रेस प्रत्याशी
प्रत्याशी का नाम - अर्चना गौतम।
उम्र - 26 वर्ष
शिक्षा - बीजेएमसी
सवाल : विधायक बने तो सबसे पहला काम क्या कराएंगी?
- विधायक चुने के बाद सर्वप्रथम क्षेत्र में लड़कियों के लिए डिग्री कालेज की स्थापना कराई जाएगी।
सवाल : आपकी जीत के समीकरण क्या हैं?
- मैं यहां की बेटी हूं। नंगला हरेरू की रहने वाली हूं। युवा हूं और क्षेत्र के लोगों को पूरा सहयोग मिल रहा है।
सवाल : क्षेत्र की क्या समस्याएं हैं और उनके समाधान के लिए क्या कार्ययोजना है ?
- खादर में प्रतिवर्ष बाढ़ से किसान बर्बाद हो जाता है। इसलिए तटबंध का निर्माण कराया जाएगा। गांव-गांव तक एंबुलेंस सेवा का विस्तारण कराया जाएगा। रेलवे लाइन, उद्योग धंधों, बस स्टैंड और रोजगार पर काम किया जाएगा।
सवाल : आपको जनता विधायक क्यों चुने?
- योगेश वर्मा और दिनेश खटीक का काम लोग पहले देख चुके हैं। पहली बार क्षेत्र की बेटी चुनाव लड़ रही है। विकास के लिए मुझे चुनें।
2017 के चुनाव में पार्टी वार मिलीं वोट
भाजपा - दिनेश खटीक - 99436
बसपा - योगेश वर्मा - 63374
सपा - प्रभुदयाल वाल्मीकि - 48979
रालोद - कुसुम - 6538
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें