फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार पुलिसकर्मी 2962 बूथों पर रहेंगे मुस्तैद

विज्ञापन
विज्ञापन
2962 बूथों पर निगरानी करेंगे 25 हजार पुलिसकर्मी
विज्ञापन

मेरठ। विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने तैयारी कर ली है। जिले में 25 हजार पुलिसकर्मी 2962 बूथों पर तैनात रहेंगे। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा। इनपुट मिला है कि देहात में कई जगहों पर मतदान के दौरान विवाद हो सकता है।
दूसरे जनपदों से भी पुलिस फोर्स सोमवार को मेरठ पहुंच गया है। देहात में 45 गांव को पुलिस ने चिह्नित किया, जहां मतदान के दौरान उन्माद हो सकता है। यहां पर भारी पुलिस फोर्स लगाया। खासतौर पर सरधना, सिवालखास, किठौर और हस्तिनापुर को पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील मान रहे हैं। यहां अतिरिक्त पुलिस लगाया गया है।
विज्ञापन

संवेदनशील बूथों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
- पुलिस ने बताया है कि संवेदनशील बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। लोगों को नोटिस दिया जा रहा है कि अगर कुछ गड़बड़ी हुई तो जिम्मेदार लोग चिह्नित किए जाएंगे। एसएसपी द्वारा तैयार की गई पुलिस की स्पेशल-80 टीम संवेदनशील इलाकों में रहेंगे। डीएम-एसएसपी के साथ स्पेशल पुलिसकर्मी करेंगे। जहां से कोई भी उन्माद के सूचना मिलेगी, वहां तुरंत पुलिस फोर्स जाएगा।
--
पुलिस ने अब तक यह की कार्रवाई
- 164 अवैध असलहे जब्त, चार शस्त्र फैक्टरी और 194 कारतूस पकड़े। 14597 लाइसेंस शस्त्र जमा, 93146 लीटर अवैध शराब और चार भट्टी पकड़ी। 52 हजार लोगों पर शांतिभंग और मुचलके पाबंद किए गए है। 40 मुकदमे आचार संहिता के और 252 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

---
बूथों पर पुलिस फोर्स पहुंचने लगा है। संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी कराई जाएगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। चुनाव में उन्माद करने वाले संदिग्ध लोग चिह्नित किए जा रहे हैं। - प्रवीण कुमार, आईजी मेरठ रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें