फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Violence: साध्वी प्राची बोलीं-इनकी संख्या बढ़ रही, दो बच्चों का कानून जरूरी, तभी बवाल होंगे कम

Wed, 02 Aug 2023 11:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

हरियाणा हिंसा को लेकर साध्वी प्राची ने फिर से तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सुलगते हरियाणा का जिम्मेदार विशेष समुदाय है। हिंदुओं के जुलूसों पर पथराव हो रहा है। अब दो बच्चों का कानून लागू करना जरूरी है। 
विज्ञापन
साध्वी प्राची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुलगते हरियाणा का जिम्मेदार विशेष समुदाय है। हिंदुओं के जुलूसों पर पथराव हो रहा है। इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। अब देश को जरूरत है कि जल्द देश में दो बच्चों का कानून लागू किया जाए। मेरठ के मोदीपुरम की शिवनगर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में आयोजित हनुमान पाठ चालीसा में पहुंचीं भाजपा नेता साध्वी प्राची ने ये बातें कहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बंगाल, मेवात और उत्तर प्रदेश के वह स्थान देख लीजिए, जहां विशेष समुदाय की संख्या बढ़ती है। वहां इस तरह के बवाल होते हैं। कहा कि अब वक्त सोचने का नहीं करने का है। देश के नेताओं को समझ लेना चाहिए और सरकार को सचेत, सावधान हो जाना चाहिए थीं।

यह भी पढ़ें: काशी-मथुरा के बाद मेरठ पर चर्चा: इतिहासकार का बड़ा दावा, बौद्ध मठ तोड़कर गजनवी ने बनवाई थी मेरठ की जामा मस्जिद
विज्ञापन

 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी को मस्जिद बताकर 70 साल तक देश की जनता को गुमराह किया गया। साध्वी प्राची ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद नहीं मंदिर है। विपक्ष के गठबंधन पर कहा कि इंडियन मुजाहिदीन भी इंडिया है।
 
ईस्ट इंडिया देश में आई थी, उसने भारत को लूटा। अब यह गठबंधन आया है। जनता सब जानती है। उन्होंने इस दौरान बरेली में कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल के बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी के तबादले, यूनिफॉर्म सिविल कोड, लव-जिहाद आदि पर भी अपने विचार रखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें