सबसे पहले शिकायतकर्ता को https://cybercrime.gov.in पर जाना होगा। महिला और बच्चों से संबंधित साइबर अपराध की शिकायत के लिए अलग विकल्प होगा, जबकि अन्य साइबर अपराधों की शिकायत के लिए अलग विकल्प होगा। शिकायतकर्ता को संबंधित विकल्प पर जाकर अंडरटेकिंग पृष्ट पर एक एक्सेप्ट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यूजर का नाम व मोबाइल मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
-मोबाइल पर ओटीपी आएगा। ओटीपी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। शिकायत पंजीकृत करने के लिए चार हिस्से दिए गए हैं। इनमें घटना का विवरण, संदिग्ध व्यक्ति का विवरण, शिकायतकर्ता का विवरण, प्रीव्यू व सबमिट होंगे।
-यदि संदिग्ध या आरोपी के संबंध में कोई सूचना नहीं है, तो सेव और नेक्सट बटन पर क्लिक कर आगे बढ़ जाएंगे। शिकायतकर्ता पूरी जानकारी भरने के बाद सेव व प्रिव्यू बटन पर क्लिक करेगा। इसके बाद आई एग्री, चेक बाक्स व अंत में कंफर्म व सबमिट पर क्लिक कर देंगे। इस तरह से आवेदन पूरा हो जाएगा।
मामले बढ़े तो जागरूकता भी बढ़ रही
नोडल अधिकारी एवं एसपी क्राइम अनित कुमार का कहना है कि साइबर अपराध बढ़े हैं तो लोगों में जागरूकता भी बढ़ रही है। पीड़ित पोर्टल पर घर बैठे ही ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। जल्द जांच कर साइबर अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है।
-किसी अनजान काल पर अपने मोबाइल से आने वाले नंबर का ओटीपी न बताएं।
-अनजान लिंक न खोलें
-अपना एटीएम पिन नंबर किसी को न बताएं
-एटीएम में पिन नंबर डालते समय भी सतर्क रहें
-पासवर्ड बार-बार बदलें