फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव हादसा: 15 जिंदगियों को डूबता देख गंगा में उतर गए हरीश-सतपाल, सामने मौत को देख कांप उठे थे लोग

Wed, 19 Oct 2022 06:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
हस्तिनापुर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
सुबह 7:30 बजे गंगा में 15 जिंदगियों को डूबता देखकर स्टीमर लेकर हरीश और सतपाल उतर गए। दोनों ने एक के बाद एक छह लोगों की जान बचाई। गंगा में नाव पलटने की जानकारी लगते ही आसपास के गांव के सैकड़ों लोग भीकुंड गंगा घाट पहुंचे। गांव का हर व्यक्ति डूबते लोगों को बचाने के लिए जुटा था। मशक्कत के बाद 13 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

वहीं पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने राहत के लिए गोताखोरों को लगाया दिया। मोनू शर्मा का शव गंगा से निकाला। बाद में एनडीआरएफ की टीम ने लोगों के साथ गंगा में गिरी चार बाइक को ढूंढा, लेकिन लापता शिक्षक का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

2 of 6
हस्तिनापुर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, नाव चलाने वाले बंटी और संदीप थे। दो महिला समेत 13 लोगों को नाव में बैठाकर गंगा पार चांदपुर लेकर जा रहे थे। नाव में नौ बाइक भी थी। करीब 100 मीटर चलते ही नाव पुल के पिलर से टकराकर पलट गई। नाव पलटते ही 15 लोग गंगा में डूबने लगे। चीख-पुकार सुन किनारे खड़े हरीश और सतपाल स्टीमर लेकर बचाव कार्य में लग गए।
विज्ञापन

3 of 6
हस्तिनापुर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
रविता समेत चार लोगों की हालत ज्यादा खराब हो गई थी, जिन्हें हस्तिनापुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। नाव चलाने वाले बंटी और संदीप भाग गए। पुलिस की एक टीम उनकी तलाश में लगी है।

4 of 6
नाव हादसा, हस्तिनापुर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना था कि बंटी और संदीप को पता होगा कि नाव में कितने लोग सवार थे। बाद में स्टीमर चलाने वालों ने बताया कि गंगा में दो लोग अभी हैं। शिक्षक महेश को काफी ढूंढा गया, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

5 of 6
डीएम दीपक मीणा। - फोटो : amar ujala
डीएम और एसएसपी ने आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद नाव में 15 लोगों के सवार होने की पुष्टि की है। पुलिस शिक्षक महेश चंद के परिवार को ढांढस बांधने में लगी रही। आश्वासन देती रही कि वह सुरक्षित निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गंगा से निकाला गया युवक। - फोटो : amar ujala
इन्हें सकुशल निकाला
1. मनीष कुमार पुत्र हरनारायण निवासी ग्राम भलसोना सरधना।
2- शिक्षक देवेंद्र कुमार पुत्र संतु सिंह निवासी अनाज मंडी हस्तिनापुर।
3- इजराइल पुत्र रहीस निवासी सब्दलपुर चांदपुर।
4- लोकेश पाल पुत्र प्रीतम सिंह निवासी तजपुरा।
5- सोहन पाल पुत्र रिंकू निवासी तजपुरा।
6- शिक्षक अमरीश पुत्र प्रेम सिंह निवासी दरियापुर
7- शिक्षक अरुण पुत्र हरिराम निवासी मोरना
8- रविंदर पत्नी ब्रहमचंद मनोहरपुर कॉलोनी हस्तिनापुर।
9- सोनू पुत्र वेद प्रकाश निवासी बधवा।
10- इरशाद अली निवासी जानी टावर लगाने का कार्य।
11- अंकित पुत्र वेदप्रकाश निवासी बधवा
12- बिंद्रा पत्नी धर्मचंद निवासी बधवा
13- रविता पत्नी धर्मचंद निवासी मनोहरपुर कॉलोनी हस्तिनापुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें