क्लोज डोर कॉलोनी में हुई गोवर्धन पूजा
दिल्ली रोड, रुड़की रोड, गढ़ रोड, जागृति विहार, कंकरखेड़ा और मोदीपुरम आदि स्थानों पर गोवर्धन पूजा का आयोजन भव्य रूप से हुआ। बिजली बंबा बाईपास स्थित भक्तों ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा की आचार्य कौशल वत्स ने पूजन किया। इस अवसर पर राजीव गोयल, सुनील मित्तल, सचिन जैन, नितिन शर्मा और मंजू आदि रहे। सुपरटेक पाम ग्रीन विश्वनाथ महादेव मंदिर के सामने गिरिराज जी का प्रतीकात्मक स्वरूप बनाया गया। विधि विधान से गिरिराज जी का पूजन हुआ। भक्तों ने भगवान कृष्ण और गोवर्धन महाराज जी के गीत गाए। गौ सेवा की भी इस अवसर पर शपथ ली गई।
इस्कॉन ने की गोवर्धन पूजा
इस्कॉन के द्वारा गढ़ रोड पर गोवर्धन पूजा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगल आरती के बाद गुरु पूजा हुई। भव्य दर्शन के सात श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। 50 किलो हलवा और 56 भोग अन्नकूट तैयार किया गया। गोवर्धन शीला को अन्नकूट पर स्थापित कर सभी श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की और आध्यात्मिक लाभ उठाया। श्री अक्रूर प्रभु ने ऑनलाइन माध्यम से गोवर्धन पूजा का महत्व बताया। कार्यक्रम के अंत में आरती कीर्तन नृत्य और भंडारे का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
जगन्नाथ मंदिर में हुई गोवर्धन पूजा
सिद्ध पीठ महाबल विश्वनाथ मंदिर सदर में अन्नकूट पर्व के अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। भगवान जगन्नाथ जी की आरती के साथ पूजन कार्यक्रम आरंभ हुआ। भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया गया। भजन गायकों ने गोवर्धन महाराज के गीत गाए। अंत में प्रसाद वितरण हुआ। आयोजन में मुख्य संयोजक गणेश अग्रवाल, विजय गोयल, पवन गर्ग, सुरेंद्र सिंधु, सुमित गोयल, सुरेश लोधी और हंसराज गुंजन आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।