फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू परीक्षाएं : एलएलबी-एलएलएम की ऑनलाइन परीक्षा की गाइडलाइन जारी

Wed, 21 Jul 2021 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

ऑनलाइन परीक्षा के लिए चार स्टेप दिए गए हैं। पहले स्टेप में छात्र का वेब कैमरा ऑन हो जाएगा। आपके इंटरनेट कनेक्शन की स्पीड कम से कम एक एमबीपीएस होनी चाहिए।
विज्ञापन
CCSU - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीसीएसयू ने बीए-एलएलबी, एलएलबी और एलएलएम की 26 जुलाई से होने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिए मंगलवार को गाइडलाइन जारी कर दी हैं। 23 जुलाई की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन परीक्षा के लिए विकल्प भरा या हटाया जा सकता है।
विज्ञापन


रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए पीसी या लैपटॉप वेब कैमरे के साथ उपलब्ध होना चाहिए। छात्रों को भेजे गए पोर्टल के लिंक पर ही हिंदी या अंग्रेजी में टाइपिंग करके सवालों के जवाब लिखने होंगे। एक विषय कोड की ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा एक ही समय पर आयोजित होगी।

प्रश्न पत्र हल करने के लिए दोनों में समान समय दिया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा के दौरान अगर किसी छात्र के सामने कोई तकनीकी या इंटरनेट आदि की समस्या आदि आती है तो उसके लिए छात्र ही जिम्मेदार होगा। अगर किसी ने पहले ऑनलाइन परीक्षा देने का विकल्प भर दिया था, वह अब 23 जुलाई की शाम पांच बजे तक अपने फार्म में ऑफलाइन परीक्षा का विकल्प बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राडबैंड कनेक्शन से करें लैपटॉप को कनेक्ट
ऑनलाइन परीक्षा के लिए चार स्टेप दिए गए हैं। पहले स्टेप में छात्र का वेब कैमरा ऑन हो जाएगा। आपके इंटरनेट कनेक्शन की स्पीड कम से कम एक एमबीपीएस होनी चाहिए। मोबाइल हॉट स्पॉट नहीं चलेगा। ऐसे में ब्राड बैंड कनेक्शन की जरूरत पड़ेगी। तीसरी अहम बात है कि आपका पीसी या लैपटॉप इनवर्टर से कनेक्ट होना चाहिए ताकि बिजली जाने पर वह बंद न हो जाए।

लैपटॉप या पीसी में अपडेट इंटरनेट ब्राउजर काम करना चाहिए। अगर आपको हिंदी में उत्तर टाइप करने हैं तो परीक्षा से पहले ही लैपटॉप या पीसी में हिंदी टाइपिंग कीबोर्ड डाउनलोड कर लें। परीक्षा शुरू होने के बाद आप खत्म होने तक कैमरे के सामने से नहीं हट सकते हैं। पूरी जानकारी छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट पर जारी की गई गाइड लाइन से ले सकते हैं।

ये भी होगा ऑनलाइन परीक्षा में जरूरी
- जिस कमरे में आप परीक्षा देंगे, उसमें आपके अलावा कोई नहीं होना चाहिए। कैमरे में कुछ दिखाई दिया तो वह नकल की श्रेणी में आएगा।
- परीक्षा देते समय आप लैपटॉप या पीसी में कोई दूसरा ब्राउजर नहीं खोलेंगे, अगर ऐसा हुआ तो वह नकल की श्रेणी में आएगा।
- परीक्षा देते समय आपके पास कोई इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस नहीं होना चाहिए।
- परीक्षा शुरू होने के बाद खत्म होने से पहले कोई मूव नहीं करेगा।
- वेब कैमरे की लोकेशन को बदला नहीं जाएगा।
- एक सवाल एक ही बार स्क्रीन पर दिखेगा, उसको हल करने के बाद आप आगे के सवाल पर जा सकते हैं।
- अगर परीक्षा के समय आपका लैपटॉप या पीसी पावर बैकअप फेल हो गया और आपका कंप्यूटर बंद हो गया, तो खुलने पर आप लिंक दोबारा खोल सकते हैं लेकिन इसमें आपको अलग से समय नहीं मिलेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें