जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर अप्रिय घटना को रोकने व अयोध्या राम मंदिर निर्माण के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर जीआरपी ने शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी सहारनपुर की मौजूदगी में संघन चेंकिग अभियान चलाया। इस दौरान जहां संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई तो वहीं बेटिकट सफर कर रहे 15 लोगों को सख्ती से हिदायत देकर छोड़ा गया।
क्षेत्राधिकारी जीआरपी सहारनपुर श्वेता आशुतोष ओझा की देखरेख में इंस्पेक्टर जीआरपी उधम सिंह तालान के नेतृत्व में गठित जीआरपी टीम ने सहारनपुर से दिल्ली और दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली तकरीबन पांच ट्रेनों में संघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध दिखाई देने वाले लोगों के बैग आदि की तलाशी ली गई।