फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में थप्पड़ कांड: अनुशासन में रहने के लिए कहा तो दूसरे समुदाय के छात्र ने शिक्षिका को जड़े थप्पड, निष्कासित

Thu, 18 Jan 2024 11:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के एक स्कूल में  शिक्षिका को छात्र से अनुशासन में रहने के लिए कहना महंगा पड़ गया। यहां एक स्कूल में दूसरे समुदाय के छात्र ने शिक्षिका को थप्पड़ जड़ दिए। हालांकि आरोपी छात्र पर तुरंत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
teacher - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के स्कूल में अनुशासन से रहने के लिए कहा तो 12वीं के छात्र ने शिक्षिका को थप्पड़ जड़ दिए। स्कूल ने छात्र को निष्कासित कर दिया। लोहियानगर थाने में छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है।

विज्ञापन


छात्र के परिजन अब शिक्षिका से माफी मांग रहे हैं। वहीं, छात्र के दूसरे समुदाय के होने के कारण गुरुवार को घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोग छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर की रहने वाली शितुक्ष निगम लोहियानगर स्थित वनस्थली पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं। शिक्षिका ने लोहियानगर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी स्कूल के मुख्य गेट पर ड्यूटी थी। देर से आने वाले बच्चों को स्कूल गेट से लाइन में लगाकर प्रार्थना सभा में भेजा जा रहा था।

जाकिर काॅलोनी के रहने वाले 12वीं के छात्र ने इसका विरोध किया। इस पर शिक्षिका ने छात्र को डांट दिया। सबके सामने छात्र ने शिक्षिका को चांटे मार दिए। दूसरे शिक्षकों ने पहुंचकर छात्र को डांट लगाई। उसके परिजनों को स्कूल प्रशासन ने बुलवा लिया।

 

विज्ञापन

छात्र के पिता कुवैत में रहते हैं, जिसके कारण उसकी मां ने स्कूल पहुंचकर माफी मांगी। शिक्षिका माफी से संतुष्ट नहीं हुईं, जिसके बाद लोहियानगर थाने में तहरीर दी गई। प्रधानाचार्य का कार्य देख रहे अंकुर जैन का कहना है कि छात्र और परिजनों ने उनके ऑफिस में आकर शिक्षिका से माफी मांगी।

छात्र को स्कूल से निष्कासित कर दिया गया है। उसके परिजनों ने बोर्ड परीक्षा होने की बात कही तो सीबीएसई के अधिकारियों से राय ली गई। जिस पर उन्होंने कहा कि छात्र को बोर्ड परीक्षा से रोकने का प्रधानाचार्य को अधिकार नहीं है।

छात्र दूसरे सेंटर पर परीक्षा देगा, लेकिन स्कूल से वह निष्कासित रहेगा। देर शाम शिक्षिका ने बताया कि उसका छात्र के परिवार से समझौता हो गया है। उन्होंने शपथ पत्र भी दिया है कि आगे से ऐसी कोई हरकत नहीं होगी। वहीं, इस मामले में भाजपा नेता अंकित चौधरी ने सीओ कोतवाली से बात कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें