माछरा ब्लॉक के 10 गांवों में बनी सरकार, मतगणना जारी
माछरा। चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज माछरा में पंचायत चुनाव की मतगणना आधा घंटे की देरी से शुरू हुई। एसडीएम मवाना कमलेश कुमार गोयल ने भी मतगणना स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
नंगली अब्दुल्ला से मोहिनी प्रतिभा त्यागी 462 मत लेकर विजयी रही जबकि बबीता को 354 मत मिले। मवी से सीमा को 517 और प्रतिद्वंदी मिथलेश को 396 मत मिले। सादुल्लापुर में कमलेश को 572, राजीव को 412 मत मिले। भगवानपुर बांगर में रीना 349 मत लेकर विजयी हुई जबकि कविता 341 मत लेकर द्वितीय स्थान पर रही। सिंहपुर में नीलम त्यागी 275, अजय शर्मा को 195 मत मिले। नवीपुर में अरविंद को 317, बीरबल को 186 मत मिले। लू-बक्सर में रुकना पत्नी नौशाद को 430 राजवीरी को 300 मत मिले। दबथला में बिजेंद्र 458 मत लेकर विजयी हुए जबकि प्रेमवती 411 मत लेकर द्वितीय स्थान पर रही, मेघराजपुर में श्रीराम 470 मत लेकर विजयी हुए, वहीं फहमुद्दीन 384 मत लेकर द्वितीय स्थान पर रहे। कैलीरामपुर में अनिल कुमार 812 मत लेकर विजयी रहे वहीं, राणा प्रताप 659 मत लेकर द्वितीय स्थान पर रहे।