पीएम आवास प्रगति पर नाराजगी
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अनिल ढींगरा ने विकास एवं निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा वाले कोई भी प्रोजेक्ट बिना आरंभ न रहें। प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।
उन्होंने पीओ डूडा को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने कहा कि गड्ढा मुक्ति के कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा किया जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने हस्तिनापुर में चेतावाला पुल की एप्रोच रोड का निर्माण अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए।
पेंशन सत्यापन में लापरवाही पर कार्रवाई
सीडीओ ईशा दुहन ने कहा कि पेंशन प्रकरण चैक करने के बाद ही भेजा जाए। ऐसा नहीं होने पर या गलती मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गोशालाओं का निरीक्षण करें।
यहां 50 लाख रुपये से अधिक के कार्यों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, विभिन्न पेंशन योजनाओं, ग्रामीण पाइप्ड पेयजल योजनाओं समेत अन्य योजनाओं की रिपोर्ट ली गई। यहां सीडीओ डॉ. राजकुमार, पीडी डीआरडीए भानू प्रताप सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अतुल सक्सेना, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/