मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में दिल्ली देहरादून बाईपास पुठ्ठा स्थित आरएएफ 108 बटालियन की 29 वीं वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। आरएएफ की 29वीं वर्षगांठ पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मेरठ आरएएफ ग्राउंड में पहुंचे। नित्यानंद राय ने जवानों की सलामी ली और संबोधन कर आरएएफ के जवानों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आरएएफ देश में शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के लिए प्रांगण को दुल्हन की तरह सजाया गया।
आरएएफ की 29वीं वर्षगांठ के मौके पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय गुरुवार को मेरठ में आरएएफ 108 बटालियन पहुंचे। यहां कार्यक्रम की शुरुआत के बाद सबसे पहले सीआरपीएफ डीजी कुलदीप सिंह ने संबोधित करते हुए बताया है कि आरएएफ शांति स्थापित करने और किसी भी आपात स्थिति में बचाव करने में सबसे आगे है और हमेशा अपनी सेवाएं देने के लिए तत्पर रहता है।
यह भी पढ़ें: किसानों-विपक्षी दलों में उबाल: शामली-सहारनपुर में यूपी-हरियाणा बॉर्डर सील, भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और डीजी सीआरपीएफ कुलदीप सिंह ने उन जवानों को सम्मानित करते हुए अवार्ड दिए, जिन्होंने बेहतर कार्य किये हैं।
गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह आरएएफ 108 रेपो ने दुनिया को दंगा नियंत्रण की ट्रेनिंग देकर भारत का नाम रोशन किया है। वह देशभर में शांति स्थापित करती है।
कहा कि आरएएफ अब एनडीआरएफ की तर्ज पर काम करेगी। इसके लिए पिछले साल निर्देश भी जारी कर दिया गया है। आरएएफ को संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके तहत अब किसी भी भूकंप, सुनामी, तूफान या अन्य आपदा के होने पर आरएएफ फर्स्ट रेस्पॉन्स और बेहतर काम करेगी।