उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार सुबह एक युवती ने अचानक भोपा गंगनहर में छलांग लगा दी। गोताखोर और पुलिस युवती की तलाश में जुटे हैं। युवती की पहचान के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर में भोपा गंगनहर के किनारे पर घूम रही युवती ने अचानक छलांग लगा दी। गोताखोरों के प्रयास के बाद भी वह निकल नहीं पाई। गोताखोर युवती की तलाश कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
युवती की पहचान जारी
युवती के बैग से दो आधार कार्ड, फोटो मिले हैं। आधार पर छछरौली गांव का पता लिखा है, इसके अलावा दूसरे पर मंसूरपुर का पता लिखा है। दोनों आधार कार्ड पर एक ही युवती के फोटो हैं। पुलिस तलाश कर रही है।