फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पहले नाले में गिरे बच्चे की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले नाले में गिरे बच्चे की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

मोदीनगर। निवाड़ी कस्बे में दो दिन पहले खेलते समय नाले में गिरे एक वर्षीय लवकुश की मंगलवार को उपचार के दौरान मेरठ स्थित एक अस्पताल में मौत हो गई। लवकुश चार बहनों का इकलौता भाई था। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

निवाड़ी निवासी सोनू प्रजापति पत्नी पिंकी, चार बेटियों और एक वर्षीय पुत्र लवकुश के साथ रहते हैं। सोनू के घर के पीछे एक कच्चा नाला जा रहा है। गत रविवार को लवकुश खेलते समय नाले में गिर गया था। उसे मोदीनगर स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया। मंगलवार को उपचार के दौरान लवकुश की मौत हो गई। ग्रामीणों ने नगर पंचायत पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार को सहायता राशि देने की मांग की है। किसान नेता वीरेन्द्र त्यागी ने आरोप लगाया कि कई बार नगर पंचायत प्रशासन और चेयरमैन से कच्चे नाले को कवर करने की मांग की गई। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं मेडिकल अवकाश पर चल रही अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता ने बताया कि कस्बे में एनजीटी के निर्देश पर नीरी संस्था की ओर से आबादी के पीछे एक कच्चे नाले का निर्माण किया गया था। बच्चे की मौत की जानकारी मिली है। संज्ञान लेकर नाले को ठीक कराया जाएगा। उधर, तहसीलदार हरिप्रताप सिंह का कहना है कि नगर पंचायत से जवाब मांगा है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें