फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता कराने की बात पर युवक को घर से बुलाया, मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
समझौता कराने की बात पर युवक को घर से बुलाया, मारी गोली
विज्ञापन

मुरादनगर (गाजियाबाद)। भिक्कनपुर गांव में मामूली कहासुनी को लेकर हुई मारपीट के बाद समझौते के लिए घर से बुलाकर एक युवक को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में युवक को गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन

भिक्कनपुर गांव में सतेंद्र परिवार समेत रहते हैं, उनके बेटे प्रिंस का रविवार शाम गांव में रहने वाले तीन युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, मामला गाली गलौच से मारपीट तक पहुंच गया। मामला बढ़ता देख गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया। इसके बाद दोनों पक्ष अपने अपने घर चले गये। आरोप है कि रविवार रात करीब 12:30 बजे गांव के युवकों ने प्रिंस के भाई सन्नी को फोन करके समझौता करने के लिए बुलाया। फोन आने के बाद सन्नी घर से निकल गया। आरोप है कि सन्नी जैसे ही उनके पास पहुंचा तो अचानक युवकों ने फायरिंग कर दी। पेट में गोली लगते ही सन्नी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग गये। परिजनों ने गंभीर हालत में सन्नी को गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें