फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति विसर्जन करने गए पांच किशोर गंगनहर में बहे, दो डूब

विज्ञापन
विज्ञापन
गणपति विसर्जन करने गए पांच किशोर गंगनहर में बहे, दो डूब
विज्ञापन

मोदीनगर। सौंदा में गंगनहर पुल के पास रविवार शाम गणपति विर्सजन के लिए गए पांच किशोर पानी के तेज बहाव में बह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तीन किशोर को बचा लिया, जबकि दो बह गए। 24 घंटे बाद भी उनको खोजा नहीं जा सका है। एनडीएआरएफ की टीम तलाश में लगी है। सोमवार देर शाम तक सर्च ऑपरेशन जारी था।
मोदीनगर स्थित ब्रह्मपुरी तथा बुलाकी पाड़ा से दो अलग-अलग टोलियां रविवार शाम निवाड़ी थानांतर्गत सौंदा गंगनहर पुल पर मूर्ति के विसर्जन के लिए गई थी। विसर्जन के दौरान कुछ युवक और किशोर गंगनहर में नहाने लगे। इसी बीच पांच किशोर पानी के बहाव बह गए। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह तीन किशोर राहुल, साहिल और एक अन्य को बचा लिया। जबकि बेगमाबाद निवासी निवासी 17 वर्षीय वंश वर्मा पुत्र हरीश वर्मा तथा ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय अर्पित शर्मा पुत्र सुमित शर्मा का कोई सुराग नहीं लगा। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रात अधिक होने पर सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया। सोमवार सवेरे टीम ने एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन 24 घंटे बाद भी दोनों किशोरों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

कार्रवाई देर से शुरू होने पर परिजनों ने किया हंगामा
रविवार शाम गंगनहर में तेज बहाव में बहे वंश और अर्पित के परिजन सोमवार सवेरे ही सौंदा गंगनहर पुल पर पहुंच गए थे। परिजनों का आरोप है इतनी गंभीर घटना होने के बावजूद सर्च ऑपरेशन में लापरवाही बरती जा रही है। इसे लेकर परिजनों ने हंगामा किया। भाजपा नेता निर्दोष खटाना ने बताया कि उन्होंने एसडीएम से लेकर डीएम तक मामले की शिकायत की। जिसके बाद 11 बजे करीब सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। वहीं तहसीलदार प्रकाश सिंह का कहना है कि तलाश जारी है।
विज्ञापन

दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वंश ने इस बार इंटर की है। पिता हरीश ऑटो चालक हैं। पिता की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। ब्रह्मपुरी निवासी अर्पित शर्मा नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। पिता सुमित शर्मा ने बताया कि अर्पित के जन्म के करीब दो माह बाद उसकी मां माधवी का देहांत हो गया था। तीन भाई-बहनों में अर्पित सबसे छोटा था। सुमित ने बताया कि बच्चों की परवरिश के लिए उसने दो-दो शिफ्टों में मजदूरी की। सब बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें