फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या में बदला छात्र अनुराग का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गैर इरादतन हत्या में बदला छात्र अनुराग का मुकदमा
विज्ञापन

मोदीनगर। पुलिस ने दयावती मोदी पब्लिक स्कूल के कक्षा चार के छात्र अनुराग भारद्वाज की मौत के मामले में दर्ज हत्या के मुकदमे को गैर इरादतन हत्या की धारा में तरमीम कर दिया है। पुलिस का तर्क है कि विधिक राय लेने के बाद धारा बदली गई है। मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कमेटी गठित की है।
सूरत सिटी कॉलोनी निवासी नितिन शर्मा का पुत्र अनुराग भारद्वाज (10) दयावती मोदी पब्लिक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता था। एक सप्ताह पूर्व 20 अप्रैल सुबह वह बस से स्कूल जा रहा था। हापुड़ रोड पर मोदीपोन पुलिस चौकी के सामने बस मुड़ने के दौरान अनुराग का सिर लोहे के गेट से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मां नेहा ने मोदी समूह के उमेश कुमार मोदी, प्रिंसिपल नेत्रपाल सिंह, बस चालक ओमवीर व अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने चालक ओमवीर तथा क्लीनर जगपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि नामजद प्रिंसिपल नेत्रपाल को गिरफ्तार करने के बावजूद थाने से ही छोड़ दिया था। प्रिंसिपल को थाने से छोड़ने की जानकारी लगने पर परिजनों ने थाने के सामने जाम लगाया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान का कहना है कि धारा तरमीम की जानकारी मृतक छात्र के परिजनों को दे गई है। मृतक के एक रिश्तेदार ने बताया कि धारा तरमीम करने के बाद उन्हे सूचित किया गया था। डीएम एसएसपी ने न्याय का भरोसा दिया है। उन्होने 45 दिन का समय मांगा है। उच्चाधिकारियों पर हमे विश्वास है कि वह हमारे साथ न्याय करेंगे।
विज्ञापन

दयावती मोदी स्कूल ने जेसी चावला को बनाया प्रिंसिपल
स्कूल प्रबंधन ने परिजनों के आक्रोश को देखते हुए वाइस प्रिंसिपल गुरमीत कौर को अंतरिम प्रिंसिपल बनाने का निर्णय वापस ले लिया है। बुधवार को स्कूल प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई है कि गुरमीत कौर के स्थान पर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल जेसी चावला को अंतरिम प्रिंसिपल बनाया गया है। छात्र अनुराग के परिजनों ने स्कूल की वाइस प्रिंसिपल गुरमीत कौर तथा प्रबंधक राजेंद्र तायल उर्फ राजू के खिलाफ भी तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें