माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ईंट भट्ठे की रॉयल्टी सहित मानकों के विपरीत चलाने वालों को जिला प्रशासन ने नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी का कहना है कि एनजीटी के निर्देशानुसार मानकों के आधार पर ही ईंट भट्ठे चलेंगे। अभी तक 58 ईंट भट्ठे संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।
जिले में 238 ईंट भट्ठे संचालित हैं। बताया है कि यदि भट्ठे पर पिछला किसी भी वर्ष का रॉयल्टी/ विनियम कर बकाया है तो उसका संचालन नहीं होगा। एनजीटी के निर्देश कि प्रदूषण को देखते हुए सभी मानकों को पूरा किया जाए। भट्ठे पर कोयला, लकड़ी, रबर, कार्बन नहीं जलाया जाएगा। ऐसा करने पर जिला प्रशासन द्वारा दंडात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित होगी। भट्ठों पर निगरानी के लिए प्रशासन द्वारा एक टीम गठित की है।