फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशाने पर सोतीगंज: अब 19 कबाड़ियों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी, शातिर आरोपियों ने अर्जित की करोड़ों की संपत्ति

Sat, 15 Jan 2022 10:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

सोतीगंज के 19 कबाड़ियों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी है। पुलिस ने कुछ महीने पहले एक कबाड़ी के गोदाम से चोरी की गाड़ियों के पार्ट्स बरामद किए थे। इसी मामले में यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सोतीगंज मेरठ - मेरठ पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सोतीगंज के 19 और कबाड़ियों पर पुलिस ने गैंगस्टर लगाने की तैयारी कर ली है। जुलाई महीने में सदर बाजार पुलिस ने एक कबाड़ी के गोदाम से चोरी की गाड़ियों के पार्ट्स बरामद किए थे। फॉरेंसिक जांच में ये इंजन और पार्ट्स चोरी की गाड़ियों के निकले थे। उसी मुकदमे में यह कार्रवाई हो रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने अभी तक शातिर कबाड़ी हाजी गल्ला, हाजी इकबाल, मन्नू उर्फ मईनुद्दीन, राहुल काला, शाकिब उर्फ गद्दू की संपत्ति जब्त की है। एसएसपी ने 300 कबाड़ियों की फाइल तैयार की है, जिन्हें पुलिस के टारगेट पर लिया है।

यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश
विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़ों की संपत्ति अर्जित की
इस मामले में जीशान उर्फ पव्वा, मोहसिन, अफजाल, शकील समेत 19 कबाड़ियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई होनी है। इन कबाड़ियों ने चोरी के वाहन काटकर करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की हुई है।

यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें