फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गैंगस्टर अजय उर्फ अजीत की 6. 81 करोड़ की चल व अचल संपत्ति कुर्क

Sun, 15 Sep 2024 10:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीमुजफ्फरनगर। जिला पुलिस ने शातिर अपराधी गैंगस्टर अजय उर्फ अजीत की छह करोड़ 81 लाख 38 हजार की चल व अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट अधिनियम के तहत कुर्क किया है। यह संपत्ति गाजियाबाद, मेरठ व ऋषिकेश में है। संपत्ति पर सरकारी बोर्ड लगाया गया है।
विज्ञापन

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि शातिर आरोपी अजय उर्फ अजीत पुत्र किरन सिंह उर्फ किरणपाल मेरठ जनपद के थाना कंकरखेडा के गांव खड़ौली वंडर सिटी निवासी है। वह मूलरूप से गाजियाबाद के थाना मुरादनगर के गांव जीतपुर का रहने वाला है। वर्ष 2011 से 2023 तक हत्या, हत्या का प्रयास, कूटरचित दस्तावेज, चेकों व धोखाधड़ी व अवैध शस्त्रों की तस्करी के अपराध कर उसने संपत्ति अर्जित की थी। उसने सात अचल व छह चल यह संपत्ति स्वयं अपने नाम, अपनी पत्नी व पुत्र के नाम की थी। जानसठ में दर्ज गैंगस्टर एक्ट अधिनियम के मुकदमे में संपत्ति जब्तीकरण की यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें