मेरठ के लिसाड़ी गेट में तंत्र-मंत्र के जरिए इलाज के बहाने तीन लोगों ने अमरोहा की किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही तीनों आरोपियों ने किशोरी के परिजनों से 26 लाख की ठगी भी की। पुलिस से सेटिंग कर आरोपी दो माह से बचते रहे। अधिकारियों ने थाना पुलिस को फटकार लगाई, तब जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।
अमरोहा के एक दंपती ने एसएसपी ऑफिस में दो महीने पहले शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि 21 जुलाई को उनकी बीमार नाबालिग बेटी को अफजाल मलिक निवासी लिसाड़ी गेट, जुल्फिकार और असलम निवासीगण पबला इंचौली इलाज करने के बहाने लिसाड़ी गेट लाए थे। जहां पर उसके साथ अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया।