फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे: मुख्यमंत्री दरबार से सुलझेगा एलाइनमेंट, आज लखनऊ पहुंचा प्रतिनिधिमंडल   

Thu, 03 Sep 2020 01:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • - किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचा प्रतिनिधिमंडल   
  • - एलाइनमेंट बदले जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से होगी मुलाकात
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे का प्रस्तावित रुट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा एक्सप्रेसवे एलाइनमेंट का मामला मुख्यमंत्री दरबार में पहुंच गया है। गुरुवार को किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी के नेतृत्व में गंगा एक्सप्रेसवे एक्शन कमेटी का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन


उनके सामने गांव कांशी से बदलकर हाजीपुर किए गए एलाइनमेंट का मामला रखा जाएगा। यूपीडा की वेबसाइट पर जारी किए गए गंगा एक्सप्रेसवे के 12 चरणों में पहला चरण हाजीपुर से प्रस्तावित बताया गया है। इसके बाद से ही कांशी से लेकर खरखौदा तक के किसान गुस्से में हैं।

अमर उजाला ने अपने 27 अगस्त के अंक में गंगा एक्सप्रेसवे के सभी 12 चरणों की खबर प्रकाशित की थी। जिसमें पहले चरण को प्रस्तावित हाजीपुर से बताया गया। हालांकि, इससे पहले कांशी में एक्सप्रेसवे की कंसल्टेंट कंपनी एलएन मालवीय ने जमीन को चिह्नित किया था।
विज्ञापन


लेकिन हाजीपुर से वेबसाइट पर एलाइनमेंट का चरण अपलोड होने के बाद किसान नाराजगी जता रहे हैं। उनका कहना है कि हमारी जमीन 14 महीनों से बंधक बना रखी थी। वहीं, हाजीपुर क्षेत्र में बैनामों पर रोक नहीं लगाई गई। इसके बाद भी वहां से एलाइनमेंट फाइनल किया जा रहा है।
विज्ञापन

हाजीपुर के किसानों ने भी बनाई कमेटी
वहीं, अब हाजीपुर क्षेत्र के ग्राम प्रधान भी एकजुट हो रहे हैं। उनका कहना है कि यूपीडा ने हमारे गांव से ही एलाइनमेंट के चरण को फाइनल कर वेबसाइट पर अपलोड किया है। उन्होंने भी इसके लिए एक कमेटी बना ली है।

वह भीगुरुवार को कमिश्नर से मिलेंगे। इसके अध्यक्ष हाजीपुर ग्राम प्रधान मोहम्मद शाहिद बनाए गए हैं। उनके साथ अन्य गांवों के किसान भी आ गए हैं। उनका कहना है कि अगर अब कोई भी एलाइनमेंट में बदलाव होता है तो वह हाईकोर्ट जाएंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें