मेरठ में कोरोना महामारी के बीच कोविड प्रोटोकॉल वाले शवों का अंतिम संस्कार आज से नि:शुल्क होगा। आर्य समाज, गंगा मोटर कमेटी और नगर निगम ऐसे शवों के लिए संयुक्त रूप से सहयोग करेंगे। इसके लिए एक किट तैयार की गई है, अंतिम संस्कार में प्रयुक्त होने वाला समान उपलब्ध रहेगा।