फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मुंडाली में चार साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, रविवार दोपहर से था लापता, घर से कुछ दूरी पर मिला शव

सार

मेरठ के मुंडाली थाना अंतर्गत गांव सिसौली में एक बच्चे की गर्दन काट कर हत्या कर दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
murder meerut - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मुंडाली में रविवार देर रात एक चार साल के मासूम की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। मासूम का शव घर से कुछ ही दूरी पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आपसी रंजिश में बच्चे की हत्या की बात सामने आई है। जांच पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुंडाली थाना अंतर्गत गांव सिसौली में एक बच्चे की गर्दन काट कर हत्या कर दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। बताया गया कि गांव सिसौली में चार वर्षीय भानु प्रताप तोमर पुत्र वीर सिंह कल दोपहर से गायब था। 

परिजन तभी से उसकी खोजबीन कर रहे थे लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार दोपहर को भानु प्रताप का शव उसके चाचा के घेर में बने पशुओं का चारा रखने के कमरे में पड़ा मिला।
विज्ञापन

बच्चे की हत्या की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार बच्चे की गर्दन काटकर हत्या की गई है। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि उनका गांव के ही कुछ लोगों से जमीन के संबंध में विवाद चल रहा था।

तकरीबन दो महा पहले उनसे परिजनों का झगड़ा हो गया था, आरोप है कि उन्हीं लोगों ने बच्चे की हत्या की है। वहीं बच्चे की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलि मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें