फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की बात: वन विभाग ने शिवालिक क्षेत्र में छोड़ा तेंदुआ, 10 घंटे तक दहशत में रहा था शहर

Sat, 05 Mar 2022 10:45 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ के लोगों ने अब राहत की सांस ली है। वन विभाग की टीम ने शनिवार सुबह करीब छह बजे सहारनपुर के शिवालिक वन क्षेत्र में तेंदुए को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने सहारनपुर के शिवालिक क्षेत्र में तेंदुए को छोड़ा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के पल्लवपुरम फेज-2 की आवासीय क्षेत्र में 10 घंटे तक कोहराम मचाने वाले तेंदुए को वन विभाग की टीम ने शनिवार सुबह छह बजे सहारनपुर के शिवालिक वन क्षेत्र में पहुंचा दिया। वन विभाग की टीम दो गाड़ियों के साथ शिवालिक वन क्षेत्र पहुंची और तेंदुए को सकुशल छोड़ने के बाद राहत की सांस ली।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ पल्लवपुरम फेज-2 के आवासीय क्षेत्र में घुस आया था। तेंदुआ सबसे पहले एक शिक्षिका के घर में जा बैठा। इस दौरान तेंदुए को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई थी 

वहीं लगभग 10 घंटे तक तेंदुआ उछल कूद और आंख मिचौली का खेल खेलता रहा। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने शाम के समय तेंदुए को पकड़ लिया था। हालांकि दिनभर पल्लवपुरम क्षेत्र ही नहीं पूरे शहर में तेंदुए को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक सीन: ...जब तेंदुए को घर में देख सहम गए लोग, दहशत में गुजरे नौ घंटे, देखिए मौके की तस्वीरें

वहीं शाम को तेंदुए के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने रातभर तेंदुए के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और शनिवार सुबह छह बजे शिवालिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फिल्मी सीन: तेंदुए के आगे भागकर बचाई जान, कुछ देर के लिए थम गई थीं दो युवकों की सांसें, देखें तस्वीरें

जिला वन अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार का कहना है कि सफल सर्च ऑपरेशन के बाद तेंदुए को पकड़ा गया था। अब उसको सकुशल शिवालिक क्षेत्र डिविजन के मोहन रेंज में छोड़ दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें