फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना के किराना व्यापारी से मांगी पांच लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना के किराना व्यापारी से मांगी पांच लाख की रंगदारी
विज्ञापन

सरधना। बुधवार शाम इंटरनेट कॉल कर किराना व्यापारी नरेंद्र जैन से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी नहीं देने पर बेटे की जान लेने की धमकी दी गई। धमकी से डरा सहमा व्यापारी अन्य व्यापारियों को साथ लेकर थाने पहुंचा और धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला आदर्श नगर निवासी नरेंद्र जैन की गंज बाजार में किराना की दुकान है। उसका बेटा अमित जैन पॉलिटेक्निक करने के बाद मुजफ्फरनगर में एक कंपनी में जॉब करता था। लेकिन कुछ दिन पूर्व उसने वह जॉब छोड़ दी है। नरेंद्र जैन ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे से साढ़े पांच बजे के बीच उसके मोबाइल पर तीन अलग-अलग मोबाइल नंबर से इंटरनेट कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि पांच लाख रुपये का इंतजाम कर लो।
विज्ञापन

नरेंद्र ने कहा कि उसके पास पांच लाख रुपये की बात तो दूर पांच रुपये का भी इंतजाम नहीं है। दूसरे नंबर से फिर कॉल आई और कहा कि बहुत होशियार बन रहा है। पांच लाख रुपये का इंतजाम कर लो वरना अपने बेटे की जान से हाथ धोना पडे़गा, जिसके बाद कॉल कट गई। तीसरी बार फिर अलग नंबर से कॉल आई। रंगदारी मांगने वाले ने कहा कि ज्यादा होशियारी मत दिखाना, शुक्रवार तक पांच लाख रुपये का इंतजाम कर लेना। जिससे नरेंद्र सहम गया। उसने परिवार और अन्य व्यापारियों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद नरेंद्र व्यापारियों के साथ थाने पहुंचा और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि तहरीर पर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर उक्त नंबरों की जांच कराई जा रही है। जल्द ही धमकी देने वाले का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें