मेरठ में सदर बाजार पुलिस ने मन्नू कबाड़ी और उसके दो साथी जुनैद उर्फ जुन्नू और राजा निवासी गंज बाजार सोतीगंज को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के दो इंजन बरामद किए गए हैं। एक इंजन का चेसिस नंबर घिसा है। खास बात यह है कि दो दिन पहले चाट बाजार में पकड़े गए इंजनों में भी सलीम कबाड़ी की भूमिका पाई गई है। पुलिस ने सलीम को नामजद कर लिया है।
सदर बाजार पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर एक्ट में मन्नू कबाड़ी के खिलाफ कुछ दिन पहले कार्रवाई की गई थी। उसे जेल भेजा गया था। एक करोड़ की संपत्ति भी कुर्क की गई थी। जमानत पर छूटने के बाद मन्नू फिर चोरी और लूट के वाहनों को काटने लगा। मन्नू कबाड़ी, जुनैद उर्फ जुन्नू और राजा तीनों मन्नू के घर से गिरफ्तार किए गए हैं। जुनैद और राजा 31 अक्तूबर को सोतीगंज में एक मकान में मिले 55 इंजनों के मामले में वांछित चल रहे थे, जिनको पुलिस ने इस मुकदमे में गिरफ्तारी दिखा दी है। मन्नू कबाड़ी सलीम के साथ मिलकर लंबे समय से लग्जरी वाहनों को मुहैया करा रहा था। सलीम ने पुलिस पूछताछ में खुद इस बात को कबूला था, जिसमें पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
मच गई अफरा-तफरी
सोतीगंज में गंज बाजार में भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा तो अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान यहां से कुछ कबाड़ी शटर डालकर भाग निकले। पुलिस के जाने के बाद ही दोबारा कबाड़ियों ने शटर खोले।
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें