पूछताछ में सामने आया कि जुबैर ने एक विवादित जमीन को बेच लिया था। जिसमें जुबैर ने उनसे रुपये लिए थे और बैनामा नहीं कराया था। जिसको लेकर उनकी जुबैर से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद जुबैर की हत्या के लिए भाड़े के शूटर हायर किए गए। जिन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शुक्रवार देर रात तक पुलिस ने विवादित जमीन से जुड़े कई लोगों को उठाया और पूछताछ भी की।
इस घटना का शनिवार को पुलिस खुलासा करने का दावा कर रही थी कि इससे पहले एक आरोपी के बेटे ने खुद के सिर में गोली मार ली। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत गई। बताया गया कि इस मामले में एक आरोपी आताब निवासी शास्त्री नगर सेक्टर 13 थाना नौचंदी भी शामिल है। पुलिस आताब को पकड़ने गई थी, तभी उसके बेटे ने खुद के सिर में गोली मार ली।
बताया गया है कि गोली मारने वाले युवक ने पहले पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया और फिर वारदात को अंजाम दिया है। इसका पता लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है आरोपी के बेटे ने गोली क्यों मारी इसका जल्द पता लगाया जाएगा। वहीं आरोपी के घर पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।