फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: गैंगस्टर में वांछित शातिर कबाड़ी जीशान पव्वा ने कोर्ट में किया सरेंडर

Sat, 18 Sep 2021 02:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ पुलिस ने सोतीगंज में दबिश देकर कबाड़ी जीशान पव्वा के पिता और बेटे को पकड़ लिया और थाने ले आई। इसी दौरान सदर पुलिस को चकमा देकर गैंगस्टर में वांछित शातिर कबाड़ी जीशान पव्वा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस उसके घर कुर्की का नोटिस चस्पा कर चुकी थी।

विज्ञापन

सदर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार रात कबाड़ी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। वह तो घर पर नहीं मिला था, लेकिन पुलिस ने वांछित के पिता और बेटे को थाने लाकर बैठा लिया। पुलिस का दबाव बढ़ता देख आखिरकार आरोपी ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसे अब रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।

पिछले महीने सोतीगंज मे छापा मार कार्रवाई के बाद कबाड़ियों पर शिकंजा कसा गया। हाजी गल्ला के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है। हाजी गल्ला समेत फरार चल रहे नौ आरोपियों के मकान पर कुर्की नोटिस को चस्पा कर दिए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  रैपिड रेल: इस महिला इंजीनियर को सौंपी गई 5.8 किमी सुरंग निर्माण की कमान, निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका

विज्ञापन

साईं पुरम में जीशान ने बना रखे थे गोदाम
कबाड़ी जीशान उर्फ पव्वा के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के साईं पुरम में दो गोदाम बताए गए। जहां पर चोरी व लूट के वाहन काटे जाते थे। वह इंडस्ट्रीज एरिया है, जिसके चलते पुलिस को वहां शक नहीं होता था। जीशान के सरेंडर होने बाद पुलिस कोर्ट परिसर में पहुंच गई। जहां आरोपी से जानकारी ली गई। इसके बाद पुलिस ने जीशान के गोदाम पर छापा मार दिया। जहां पर चोरी की गाड़ियों के पार्ट्स मिलना पुलिस के द्वारा बताया गया है।

गोदाम की जानकारी मिलते ही लगी भीड़
शातिर कबाड़ी के गोदाम मिलने की जानकारी पर इंडस्ट्रीज इलाके में लोगों की भीड़ लगी। लोगों ने जीशान के अलावा दूसरे गोदामों की जांच कराने की मांग की है। बताया गया कि इंडस्ट्रीज एरिया के चलते पुलिस नहीं जाती। जिसके चलते कई शातिर कबाड़ियों ने अपने गोदाम वहां बना लिए। लोगों ने हंगामा भी किया। मामला तूल पकड़ा तो ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस भी पहुंच गई।

ये हैं अभी फरार
हाजी नईम उर्फ गल्ला पुत्र हाजी निजाम, शुएब पुत्र सलीम, फुरकान पुत्र हाजी नईम उर्फ गल्ला, अलीम पुत्र हाजी नईम उर्फ गल्ला, बिलाल पुत्र हाजी नईम उर्फ गल्ला, इलाल पुत्र हाजी गल्ला, खालिद पुत्र इलियास, वसीम पुत्र बिल्लू अभी फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें