मेरठ में जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू
मेरठ में एलीवेटेड स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वारों के लिए जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू की जानी है। इसके लिए प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। सात हेक्टेयर जमीन लेने से पहले सामाजिक अध्ययन होगा। गाजियाबाद की एसआर एशिया कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है। रैपिड रेल स्टेशनों के लिए अमीनगर उर्फ भूड़बराल, बराल परतापुर, मोहकमपुर, मेरठ खास, हाफिजाबाद मेवला, मुर्करबरपुर पल्हैड़ा, रोशनपुर डौरली, दुल्हैड़ा चौहान को मिलाकर सात हेक्टेयर जमीन ली जाएगी।
एक नजर में रैपिड रेल
- 82 किमी लंबा होगा रैपिड रेल का ट्रैक मेरठ से दिल्ली तक
- 55 मिनट में तय होगा यह सफर।
- 3 डिपो, जंगपुरा, दुहाई और मोदीपुरम में बनाए जाएंगे रैपिड रेल के।
- 1400 पिलर 40 किलोमीटर दूरी में हो चुके हैं तैयार।
- 4 स्टेशन, आनंद विहार, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल होंगे भूमिगत।
- 8 लाख यात्री करेंगे मेरठ से दिल्ली के बीच 2024 में सफर।
-
22 स्टेशन बनेंगे
सरायकाले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर दक्षिण, मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, डोरली मेट्रो, मेरठ नॉर्थ, मोदीपुरम।
ट्रैक का काम पूरा
रैपिड रेल का पहला ट्रेन सेट दुहाई लाया जाएगा। डिपो में ट्रैक बिछाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। तैयारी तेजी से हो रही है। - पुनीत वत्स, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, एनसीआरटीसी