फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के अंदर रैपिड रेल कॉरिडोर का पहला पियर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में रैपिड रेल कॉरिडोर का पहला पियर तैयार
विज्ञापन

मेरठ। रैपिड रेल का कार्य शहर में तेजी से चल रहा है। एलिवेटेड के अलावा भूमिगत कार्य भी शुरू करने की तैयारी की जा रही है। शनिवार को शहर का पहला पियर (जिस पर स्लैब रखा जाएगा) तैयार कर लिया गया। ये पियर अमर उजाला के सामने तैयार किया गया है। एनसीआरटीसी ने आधिकारिक तौर पर इसकी सूचना दी। आरआरटीएस कॉरिडोर के एलिवेटेड सेक्शन (पैकेज -सात) का पहला पियर रेल ओवरब्रिज के पास के सर्विस रोड पर कास्ट किया गया है। इस पियर की ऊंचाई आठ मीटर है और इस खंड पर पियर्स की औसत ऊंचाई सात मीटर से 10 मीटर तक के बीच की होगी।
विज्ञापन

इस एलिवेटेड सेक्शन में निर्माण कार्य आगे बढ़ता जा रहा है। इसके बाद अब एक किमी की दूरी पर स्थित ब्रह्मपुरी स्टेशन स्थित है। अभी कॉरिडोर का एलाइनमेंट सड़क किनारे फ्लाईओवर के साथ-साथ जा रहा है। फ्लाईओवर खत्म होने के बाद पोर्टल पिलर की सहायता से एलाइनमेंट मुख्य सड़क के बीच में आ जाएगा और सड़क के बीच ही ब्रह्मपुरी स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। मेरठ में आरआरटीएस कॉरिडोर मेरठ साउथ स्टेशन से शुरू होता है। पैकेज - सात के तहत शताब्दी नगर से मोदीपुरम के बीच के एलिवेटेड सेक्शन के सिविल निर्माण के लिए, यूटिलिटी शिफ्टिंग और अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण कार्य भी साथ-साथ चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें